घुटनो के दर्द के करक होते हैं यह गृह, निजात पाने के लिए करें यह उपाय
घुटनो के दर्द के करक होते हैं यह गृह, निजात पाने के लिए करें यह उपाय
Share:

हम सभी के शरीर में कई तरह के दर्द रहते हैं, हालाँकि उन दर्द की वजह कई तरह के गृह होते हैं। जी हाँ, अब आज हम आपको बताने जा रहे हैं कौन से ग्रहयोग व्यक्ति को जोड़ो के दर्द की समस्या देते हैं।


जी दरअसल ज्योतिष के अनुसार “शनि” को हड्डियों के जोड़ या जॉइंट्स का कारक माना गया है। वहीं हमारे शरीर में हड्डियों का नियंत्रक ग्रह तो सूर्य है पर हड्डियों के जोड़ों की स्थिति को “शनि” नियंत्रित करता है अतः हमारे शरीर में हड्डियों के जोड़ या जॉइंट्स की मजबूत या कमजोर स्थिति हमारी कुंडली में स्थित ‘शनि” के बल पर निर्भर करती है कुंडली में शनि पीड़ित स्थिति में होने पर व्यक्ति अक्सर जॉइंट्स पेन या जोड़ो के दर्द से परेशान रहता है और कुंडली में शनि पीड़ित होने पर ही घुटनो के दर्द, कमर दर्द, गर्दन के दर्द, रीढ़ की हड्डी की समस्या, कोहनी और कंधो के जॉइंट्स में दर्द के जैसी समस्याएं उत्पन्न होती हैं। वहीं इसके अतिरिक्त कुंडली का “दसवा भाव” घुटनो का प्रतिनिधित्व करता है और छटा भाव कमर का प्रतिनिधित्व करता है। वहीं तीसरा भाव कन्धों का प्रतिनिधित्व करता है और सूर्य को हड्डियों और केल्सियम का कारक माना गया है। अतः इन सबकी भी यहाँ सहायक भूमिका है। लेकिन जोड़ो के दर्द की समस्या में मुख्य भूमिका “शनि” की ही होती है क्योंकि शनि को हड्डियों के जोड़ो का नैसर्गिक कारक माना गया है और शनि हमारे शरीर में उपस्थित हड्डियों के सभी जॉइंट्स का प्रतिनिधित्व करता है। अतः कुंडली में शनि पीड़ित होने पर ही व्यक्ति को दीर्घकालीन या निरन्तर जॉइंट्स पेन की समस्या बनी रहती है।

1. अगर शनि कुंडली में छटे या आठवे भाव में हो तो ऐसे में व्यक्ति को घुटनो, कमर आदि के जोड़ो के दर्द की समस्याएं होती हैं।
2. अगर शनि नीच राशि (मेष) में हो तो भी व्यक्ति जोड़ो के दर्द से समस्याग्रस्त रहता है।
3. अगर शनि का केतु और मंगल के योग से पीड़ित होना भी जॉइंट्स पेन की समस्या देता है।
4. अगर शनि सूर्य से पूर्णअस्त हो तो भी जोड़ो के दर्द की समस्या रहती है।
5. अगर शनि का अष्टमेश या षष्टेश के साथ होना भी जॉइंट्स पेन की समस्या देता है।
6. अगर कुंडली के दशम भाव में कोई पाप योग बन रहा हो या दशम भाव में कोई पाप ग्रह नीच राशि में हो तो भी घुटनो के दर्द की समस्या रहती है।
7. ज्योतिष के अनुसार अगर छटे भाव में पाप योग बनना कमर दर्द की समस्या देता है।
8. अगर कुंडली में शनि पीड़ित स्थिति में हो तो शनि की दशा में भी जॉइंट्स पेन की समस्या बनी रहती है।

क्या कर सकते हैं उपाय –
1. ॐ शम शनैश्चराय नमः का नियमित जाप करें।
2. हर शनिवार को मंदिर में पीपल पर सरसो के तेल का दिया जलाएं।
3. हर शनिवार को संध्याकाल में सरसो के तेल का परांठा कुत्ते को खिलाएं।
4. शनिवार के दिन किसी योग्य ज्योतिषी से परामर्श के बाद शनि का कोई रत्न भी धारण कर सकते हैं।
5. रविवार के दिन आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।

आखिर क्यों माता लक्ष्मी ने उल्लू पक्षी को बनाया अपनी वाहन?

पाना चाहते हैं धन ही धन तो शुक्रवार को करें इन मन्त्रों का जाप

क्या आप जानते हैं माँ लक्ष्मी के लिए रो दिए थे भगवान विष्णु!, बड़ी रोचक है कथा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -