शर्मनाक! डेढ़ साल तक पोती का बलात्कार करता रहा दादा, खुलासा हुआ तो परिजनों के उड़ गए होश
शर्मनाक! डेढ़ साल तक पोती का बलात्कार करता रहा दादा, खुलासा हुआ तो परिजनों के उड़ गए होश
Share:

अकोला: महाराष्ट्र के अकोला (Akola) से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपनी नाबालिग पोती के साथ डेढ़ वर्ष तक बलात्कार किया। इससे लड़की गर्भवती हो गई। पुलिस ने बताया कि 50 वर्षीय अपराधी ने लड़की के आपत्तिजनक फोटो ले लिए थे। तत्पश्चात, वह ब्लैकमेल कर रहा था।

प्राप्त खबर के मुताबिक, यह घटना तब सामने आई, जब डेढ़ वर्षों के पश्चात् लड़की गर्भवती हो गई। आरोप है कि लड़की के दादा का साथ एक पड़ोसी महिला भी दे रही थी। लड़की के दादा एवं पड़ोस में रहने वाली महिला ने एक तीसरे शख्स के साथ लड़की को घिनौना काम करने के लिए मजबूर किया। घरवालों को जब पता चला कि लड़की गर्भवती है तो उनके होश उड़ गए। परिजनों ने पूछताछ की तो लड़की ने पूरी बात बताई। तत्पश्चात, परिजन खदान पुलिस स्टेशन पहुंचे एवं शिकायत दर्ज करवाई। इस मामले में पुलिस ने तीनों अपराधियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तहकीकात आरम्भ कर दी है।

वही इस घटना के पश्चात् से लड़की का दादा फरार हो गया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। वहीं पड़ोसी महिला को गिरफ्त में ले लिया गया है। आरोप है कि लड़की का दादा एवं पड़ोसी महिला पीड़ता को यह धमकी दे रहे थे कि यदि यह बात किसी को बताई तो जान से मार देंगे। थानेदार धनंजय ने बताया कि इस मामले में 2 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आगे की तहकीकात कर रही है। 

अमित शाह ने गांधीनगर से भरा नामांकन, बोले- 'जिस सीट से नरेंद्र मोदी खुद मतदाता हैं...'

कांग्रेस शासन में जंगलराज! BJP नेता के घर में घुसकर सरेआम कर दी 4 लोगों की हत्या

PK पार्ट 2 ,नागपुर में बिना कपड़ो के स्कूटर चलाता युवक हुआ वायरल

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -