शर्मनाक! 45 साल के पड़ोसी ने 17 वर्षीय मूक बधिर लड़की के साथ की दरिंदगी, माँ के देखकर उड़े होश
शर्मनाक! 45 साल के पड़ोसी ने 17 वर्षीय मूक बधिर लड़की के साथ की दरिंदगी, माँ के देखकर उड़े होश
Share:

शहडोल: मध्य प्रदेश के शहडोल जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक 17 वर्षीय मूक बधिर लड़की के साथ उसके पड़ोसी ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया। शनिवार को पुलिस ने बताया कि इस मामले में लड़की की मां ने शिकायत की है। शुक्रवार को अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। उसकी आयु 45 वर्ष है। पुलिस अफसर ने बताया कि नाबालिग लड़की की मां पिछले कुछ दिनों से बाहर थी। एक दिन अपराधी नाबालिग लड़की के घर आया तथा उसने कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म किया।

अफसर ने बताया कि लड़की की मां ने घर लौटने पर पीड़िता के बर्ताव में परिवर्तन देखा तथा पूछताछ करने पर उसे पता चला कि अपराधी ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता एवं बाल यौन अपराध संरक्षण (पॉक्सो) कानून के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

वहीं एक दूसरे मामले में ग्वालियर से भी ऐसी ही घटना सामने आई है। एक 19 वर्षीय लड़का अपनी पड़ोस में रहने वाली लड़की के घर में घुसकर उसके साथ बलात्कार किया। अपराधी ने लड़की को जान से मारने की धमकी भी दी। प्राप्त कबर के अनुसार, घटना के वक़्त लड़की के परिवार के लोग घर में नहीं थे। पुलिस ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के अनुसार, बृहस्पतिवार रात लगभग 11 बजे आरोपी उसके घर आया था। वो उसे जान से मारने की धमकी देने लगा तथा उसके साथ बलात्कार किया। इस घटना के पश्चात् पीड़िता पुलिस स्टेशन पहुंची तथा मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। 

चाय और ईंटों की कीमतें बढ़ जाएंगी ? पीएम मोदी के अयोध्या दौरे पर क्या बोले अखिलेश यादव

महिलाओं को प्रेग्नेंट कर पैसे कमाने का फ्रॉड ! बिहार पुलिस ने 8 ठगों को दबोचा

मुंबई पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 31 साल फरार रहने के बाद पकड़ में आया हत्या के मामले में वांटेड आरोपी

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -