शायरी के जरिए शमा सिकंदर ने बताया दिल का हाल, फैंस हो रहे दीवाने
शायरी के जरिए शमा सिकंदर ने बताया दिल का हाल, फैंस हो रहे दीवाने
Share:

टीवी की मशहूर अभिनेत्री शमा सिकंदर अपने अभिनय से अधिक बोल्ड अंदाज और ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर छाई रहती हैं। अब एक बार फिर से शमा सिकंदर का बेहतरीन अंदाज सोशल मीडिया पर सामने आया है जो कि जमकर वायरल हो रहा है। सामने आई इन फोटोज में शमा सिकंदर के खूबसूरत अंदाज के साथ-साथ उनके कैप्शन के खूब चर्चे हो रहे हैं। लुक्स के साथ साथ शमा सिकंदर ने फोटो पर जो शायरी लिखी हैं वो हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच रही है।

वही दुनियाभर के लोग शमा के स्टाइलिश अवतार पर फिदा रहते हैं। अक्सर प्रशंसक उनके लुक्स को भी फॉलो करते हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से भी शमा अपने प्रशंसकों के साथ जुड़ी रहने की पूरी कोशिश करती हैं। ऐसे में तकरीबन हर दिन वह प्रशंसकों के साथ अपना नया लुक शेयर कर प्रशंसकों के दिलों की धड़कनें बढ़ाती रहती हैं। अब फिर से शमा ने कातिलाना अदाएं दिखाई हैं। 

इंस्टाग्राम पर साझा की गई फोटो में शमा को येलो कलर का लहंगा पहने देखा जा सकता है। इसके साथ उन्होंने पिंक डीपनेक ब्लाउज पेयर किया हुआ है। हैवी ज्वेलरी एवं खुले बालों के साथ शमा ने अपने इस लुक को कंप्लीट किया है। मिनिमल मेकअप से उन्होंने अपने इस लुक निखारा हुआ है। इस के चलते वह कैमरे के सामने कहीं खोईं हुई नजर आ रही हैं। फोटो साझा करते हुए शमा ने कैप्शन में लिखा, 'रोज इक ताजा शेर कहां तक लिखूं तेरे लिए, तुझमें तो रोज ही एक नई बात हुआ करती है।' प्रशंसक शमा की इन देसी सिजलिंग अदाओं पर से निगाहें नहीं हटा पा रहे हैं। शमा की ये तस्वीरें इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई है।

बिग बॉस से बाहर आकर मान्या सिंह ने खोले शो के कई राज, साजिद को बताया मास्टरमाइंड

'मानसिक तौर पर परेशान महिला है वो', पत्नी को लेकर बोले राजीव सेन

इंटरनेट पर छाई 'गुम है किसी के प्यार में' की सई, देखकर उड़ जाएंगे होश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -