सलमान खान का मजाक उड़ाते थे शाहरुख खान, जॉनी लीवर ने किया खुलासा
सलमान खान का मजाक उड़ाते थे शाहरुख खान, जॉनी लीवर ने किया खुलासा
Share:

बॉलीवुड फिल्मों के जाने माने मशहूर सुपरस्टार्स सलमान और शाहरुख खान को स्क्रीन पर देखना ट्रीट से कम नहीं। दोनों जब भी साथ आते हैं गर्दा उड़ा देते हैं। मगर क्या आप जानते हैं दोनों सितारें जब ऑनस्क्रीन साथ आते हैं तो सेट पर कैसा माहौल होता है। इसका खुलासा जॉनी लीवर ने किया है। अपने एक इंटरव्यू के चलते जॉनी ने बताया दोनों की सीन को लेकर कैसी अप्रोच रहती है, वो कैसे अपने शॉट की तैयारी करते हैं।
जॉनी ने सलमान को मूडी एवं रिलैक्स्ड बताया। 

वहीं शाहरुख खान को डिटेल ओरिएंटेड होने का टैग दिया। अभिनेता ने फिल्म करण अर्जुन के शूटिंग के दिनों को याद किया। जॉनी ने बताया, सलमान तुरंत अपने शॉट देते थे। मगर जब भी वो हम शाहरुख खान के साथ सीन करते थे कई सारे रीटेक्स लेने पड़ते थे। वो बोलते हैं- हमें शाहरुख खान के कारण कई टेक्स लेने पड़ते थे। वो बार-बार अपने सीन्स की रिहर्सल करते थे। शाहरुख सेट पर निरंतर रिहर्सल करते थे। फिर होटल आकर भी वो सीन की रिहर्सल में लगे रहे थे। इसके लिए सलमान उनका मजाक भी उड़ाते थे। 

जॉनी ने कहा कि सलमान फ्री रहते हैं अधिक टेंशन नहीं लेते। वो अपनी दुनिया में मग्न रहते हैं। वहीं शाहरुख अपने काम को लेकर सीरियस हैं और किरदार की डिटेल में जाते हैं। जॉनी ने कहा- ये सब नेचर है। लोगों को शाहरुख की डिटेलिंग पसंद है। महिलाएं उनपर मरती हैं तथा मर्द उनसे जलते हैं। मगर वो अपने काम पर फोकस रखते हैं। जॉनी ने सलमान एवं शाहरुख के साथ कई फ़िल्में में काम किया है। दोनों ही स्टार्स संग उनका वर्क एक्सपीरियंस बेहतरीन  रहा।

‘उरी में विक्की कौशल की कास्टिंग पर उठे थे सवाल’, यामी गौतम ने किया बड़ा खुलासा

ऐश्वर्या राय या अनुष्का शर्मा... कौन है बेस्ट किसर? रणबीर कपूर ने लिया इस अदाकारा का नाम

वैलेंटाइन डे पर इस मशहूर अदाकारा का हुआ ब्रेकअप, फोटो शेयर कर खुद कही ये बात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -