इन 6 लोगों को इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं शाहरुख़ खान, जानिए वो लकी नाम
इन 6 लोगों को इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं शाहरुख़ खान, जानिए वो लकी नाम
Share:

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान को उनकी बेहतरीन एक्टिंग के आलावा उनके रोमांस के लिए जाना जाता है। शाहरुख़ रोमांस के बादशाह कहे जाते हैं और उनके जैसा रोमांस आजतक कोई नहीं कर पाया। शाहरुख खान की फिल्मों का फैंस को हमेशा बेसब्री से इंतजार रहता है और जल्द ही वह पठान फिल्म में दिखाई देने वाले हैं। वैसे शाहरुख़ सोशल मीडिया के भी बादशाह है। आप देख सकते हैं उनके ट्विटर पर 41.2 मिलियन फॉलोअर्स, फेसबुक पर 42 मिलियन और इंस्टाग्राम पर 24.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

जी दरअसल शाहरुख खान सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले भारतीय हस्तियों में से एक हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि शाहरुख़ किन लोगों को फॉलो करते हैं। अब आज हम इसका खुलासा करने वाले हैं। ट्विटर पर किंग खान लगभग 77 लोगों को फॉलो करते हैं, लेकिन इंस्टाग्राम पर वह केवल 6 लोगों को ही फॉलो करते हैं। वहीँ उनसे परे सलमान खान 25 लोगों को फॉलो करते हैं। अब बात करें शाहरुख ने जिन 6 लोगों को फॉलो किया है उनकी तो वो उनके सभी घरवाले ही हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

उन्होंने अपनी पत्नी गौरी खान, बेटे आर्यन खान, बेटी सुहाना खान, भतीजी आलिया छिबा से लेकर अपने करीबी काजल आनंद, पूजा ददलानी को फॉलो किया हुआ है। आपको बता दें कि SRK हर रोज पोस्ट नहीं डालते हैं, लेकिन जब भी डालते हैं उनका लुक, उनका अंदाज छा जाता है। अभिनेता अब तक 605 पोस्ट शेयर कर चुके हैं। बीते दिनों ही अभिनेता ने ईद पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा था कि ''दुनिया भर में सभी को ईद मुबारक, अल्लाह हम में से प्रत्येक को स्वास्थ्य प्रदान करे और हमें उन सभी के लिए शक्ति और साधन प्रदान करे, जिन्हें हमारे देश में हमारी मदद की आवश्यकता है, भारत, हमेशा की तरह हम सब पर विजय प्राप्त करेंगे! लव यू।'' काम के बारे में बात करें तो जल्द ही आप अभिनेता को पठान फिल्म में देखेंगे। इसमें उनके साथ दीपिका पादुकोण होंगी।

आज है सोम प्रदोष व्रत, जानिए आज का पंचांग

सफलता के लिए जरुरी है ये खास मंत्र

अपनी राइटिंग स्किल से बना सकते है एक बेहतर करियर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -