खेत में किसानों के साथ नजर आई शहनाज गिल, वीडियो देख फैंस नहीं कर पा रहे यकीन
खेत में किसानों के साथ नजर आई शहनाज गिल, वीडियो देख फैंस नहीं कर पा रहे यकीन
Share:

मनोरंजन जगत की मशहूर अदाकारा और सिंगर शहनाज गिल अपने करियर की बुलंदियों पर हैं। आए दिन किसी न किसी वजह के चलते शहनाज सुर्ख़ियों में बनी रहती है वही हाल ही में शहनाज का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

ये वीडियो शहनाज ने अपने एक यू-ट्यूब चैनल से शेयर किया है। अपने इस चैनल पर शहनाज कई अपडेट्स वीडियो साझा करती रहती हैं। इस बार शहनाज निकल पड़ीं मुंबई के ही एक पास के गांव में ट्रैक करने। इस गांव में पहुंच शहनाज ने किसानों के साथ मिलकर धान बोए तथा उनके साथ बातें भी की। वीडियो में देखा जा सकता है कि वहां वर्षा हो रही है, इससे बचने के लिए शहनाज उन्हीं की भांति एक पन्नी को सिर पर ओढ़ कर वापस काम में लग गईं। फिर शहनाज ने किसानों के साथ ही खाना भी खाया। किसान भी शहनाज से बात कर बहुत खुश नजर आए।

शहनाज जब खेतों से बाहर निकली तो उनके चप्पलों में मिट्टी लगी हुई थी, जिसे धोते हुए वो बोलती हैं, 'चप्पल साफ कर लेती हूं, नहीं तो मम्मी मारेंगी'। यहीं नहीं शहनाज ने साफ करने के पश्चात् अपनी चप्पलों को करोड़ों की कीमत का बताया। शहनाज ने कहा, 'अब मेरी ये चप्पल करोड़ों की बिकेगी, क्योंकि इसमें देश की मिट्टी लग गई है'। शहनाज का ये देसी अंदाज देख हर कोई केवल प्रशंसा ही कर रहा है। शहनाज ने रास्ते में जंगली बेरी तोड़े। शहनाज ने कहा कि उन्हें डाउट होता है किसी चीज पर तो वो नहीं खाती हैं। शहनाज का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

सड़क पर कूड़ा उठाते हुए नजर आई ये मशहूर एक्ट्रेस, वीडियो देख भड़के लोग

भारती के बाद दीपिका पादुकोण के एक्स बॉयफ्रेंड ने दिखाया अपने बच्चे का चेहरा, इंटरनेट पर हुआ वायरल

इन 2 मशहूर एक्ट्रेस के बीच हुई अनबन, सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -