लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंची शहनाज गिल, सामने आया VIDEO
लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंची शहनाज गिल, सामने आया VIDEO
Share:

मनोरंजन जगत की मशहूर अदाकारा शहनाज गिल इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'थैंक यू फॉर कमिंग' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इसी बीच शहनाज गिल मुंबई के मशहूर लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचीं, सोशल मीडिया पर जिसका एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में शहनाज गिल एथनिक वियर में दिखाई दे रही हैं।

वीडियो में शहनाज पिंक प्लाजो कुर्ता में नजर आई। लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने बन बनाया तथा मिनिमल मेकअप किया जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही हैं। शहनाज गिल को देखते ही प्रशंसकों ने उन्हें घेर लिया। इस के चलते शहनाज ने प्रशंसकों के साथ सेल्फी भी ली। वह पहुंचकर शहनाज गिल ने बप्पा के चरणों में माथा टेक कर उनका आशीर्वाद लिया।

वीडियो सामने आते शहनाज के फैंस ने उनकी प्रशंसा की। वीडियो पर एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा- भगवान आपको खुशी, सफलता और प्यार दे। दूसरे ने लिखा- गणपति बप्पा की कृपा आप पर बनी रहे शहनाज। गणपति बप्पा मोरया। इसी तरह कई लोगों ने तरह तरह के कमेंट किए है। रिया कपूर एवं एकता कपूर की फिल्म में अनिल कपूर, भूमि पेडनेकर, कुशा कपिला, शहनाज गिल और डॉली सिंह लीड रोल में हैं। फिल्म का निर्देशन रिया कपूर के पति करण बूलानी ने किया है। यह उनकी पहली फिल्म है। थैंक यू फॉर कमिंग 6 अक्टूबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

'मुस्लिमों की बहन-बेटियों का बलात्कार होगा..', बजरंग दल के नाम से 'आसिफ' ने लगाए थे पोस्टर, हिंसा भड़काने का एक तरीका ये भी ?

इस मशहूर स्टार के सिर से उठा मां-बाप का साया, पोस्ट शेयर कर बयां किया अपना दर्द

राहुल वैद्य और दिशा परमार ने वीडियो शेयर कर बताया घर में कैसे हुआ बेटी का स्वागत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -