जंगलराज का विरोध करने वाले ही दे रहे इसका साथ : शाहनवाज़
जंगलराज का विरोध करने वाले ही दे रहे इसका साथ : शाहनवाज़
Share:

अजमेर​ : बिहार में लगातार राजनीति तेज़ होते जा रही है। चुनावी सरगर्मी की खुमारी एनडीए और जनता परिवार पर साफ तौर पर चढ़ती हुई नज़र आ रही है। हर दिन नेताओं द्वारा एक नया उद्बोधन और उस पर विवाद राजनीति को नया आयाम दे रहा है। सीटों की बंदरबांट के बीच हर कोई अपने लिए अच्छी और ज़्यादा सीटों की चाहत में एक दूसरे से जुड़ रहा है तो अलग भी हो रहा है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव को लेकर कहा कि बिहार में जंगल राज की बात करने वाले नीतीश कुमार स्वयं ही लालू प्रसाद यादव के साथ हैं। ऐसे में जनता परिवार किस तरह से अच्छा शासन दे सकता है। 

मिली जानकारी के अनुसार शाहनवाज अजमेर में सर्किट हाउस में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। यही नहीं उन्होंने कहा कि सिद्धांतों को ताक पर रखकर अरविंद केजरीवाल भी सहयोग कर रहे हैं। कांग्रेस को आरोप की मशीन कहते हुए उन्होंने कहा कि नीतीश सदैव अपने ही साथ रहने वालों को धोखा दे रहे हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -