शादीशुदा शाहिद किसके गले लगे.....
शादीशुदा शाहिद किसके गले लगे.....
Share:

बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों में शामिल अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जो कि भारतीय फिल्मों में अपना धमाल मचा कर अब हॉलीवुड कि फिल्म में नजर आने वाली है. अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जो कि अंतर्राष्ट्रीय फिल्मों में अपनी नकारात्मक भूमिका से शुरुआत कर रही हैं। 'बेवॉच' में अपनी खलनायिका की भूमिका के संदर्भ में उन्होंने कहा कि उन्हें 'बुरा होना' पसंद है। बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों में शामिल अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपनी इस फिल्म में विक्टोरिया लीड्स की भूमिका में हैं। 

देखा जाए तो बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों सफलता की बुलंदियों पर पहुंच गई हैं| तथा देखा जाए तो एक समय था, जब प्रियंका चोपड़ा और शाहिद कपूर एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे। मगर बाद में दोनों के रास्ते अलग हो गए। कहा जाता है कि प्रियंका ने शाहिद को छोड़ दिया था। इसके बाद दोनों को लंबे समय से एक साथ नहीं देखा गया। मगर हाल ही में स्पेन में आयोजित आईफा अवॉर्ड्स में प्रियंका और शाहिद का आमना-सामना हो गया।

हालांकि शुरुआत में दोनों ने एक दूसरे को नजरअंदाज करने की कोशिश की। साथ होने के बावजूद एक दूसरे को हाय-हैलो तक नहीं बोला। मगर थोड़ी ही देर बाद उनके बीच ऐसा कुछ हुआ, जिसकी शायद ही किसी को उम्मीद हो। रिपोर्ट के मुताबिक, अवॉर्ड लेने के बाद जैसे ही प्रियंका स्टेज से जा रही थीं, तभी शाहिद और उन्होंने सालों के सारे गिले-शिकवे भुलाते हुए एक-दूसरे को गले लगा लिया।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -