पुराने की छुट्टी, नये जिलाध्यक्षों की नियुक्ति
पुराने की छुट्टी, नये जिलाध्यक्षों की नियुक्ति
Share:

शहडोल : मध्यप्रदेश के शहडोल में महिला कांग्रेस की राजनीति में उस वक्त उबाल आ गया जब प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष माण्डवी चैहान ने शहडोल और उमरिया मेें लंबे समय से काम करने वाले जिलाध्यक्षों की छुट्टी करते हुये नये जिलाध्यक्षों की नियुक्ति कर दी।

कांग्रेस सूत्रों की यदि माने तो अभी और भी जिलाध्यक्ष, माण्डवी चैहान के निशाने पर है। प्रदेश महिला कांगे्रस कमेटी अध्यक्ष माण्डवी ने यह परिवर्तन उपचुनाव के बाद किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शहडोल में जहां उमा धुर्वे को जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है तो वहीं उमरिया में अनिता सिंह बघेल को जिलाध्यक्ष नियुक्त करने का ऐलान किया गया।

इसी तरह सावरा बेगम को प्रदेश कमेटी में बतौर सचिव के रूप मंे नियुक्ति दी गई है जबकि सुमन सिंह और रेणुका शुक्ला को प्रदेश महामंत्री बनाया गया। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार शहडोल और उमरिया के अलावा लगभग सभी जिलों में नये जिलाध्यक्षों की नियुक्ति होना है। दरअसल प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष को जिलाध्यक्षों की निष्क्रियता की जानकारी लंबे समय से मिल रही है।

EPF टैक्स को लेकर महिला कांग्रेस ने किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -