शाहरुख़ ने लिखी कविता, व्यक्त की सैनिकों के प्रति भावनाएं
Share:

कुछ लोगों के लिए यह हैरत की बात हो सकती है कि फिल्म अभिनेता शाहरुख़ खान उर्फ़ किंगखान कविता भी लिखते हैं. इस बार उनका यह रूप भी सामने आया जब उन्होंने देश की रक्षा में सरहद पर तैनात सैनिकों के प्रति अपनी भावनाएं शब्दों में पिरो कर कविता के रूप में बयाँ की. इस कविता में सैनिकों के प्रति सम्मान और आभार प्रकट किया गया है. इस कविता को सोशल मीडिया पर वीडियो के साथ शेयर किया गया है.

इस वीडियो क्लिप में शाहरुख़ ने दुनिया भर में सभी को दीवाली की शुभकामनाएं व्यक्त कर खास तौर पर हमारे जवानों को, जो सरहद या देश में और कहीं भी तैनात हैं, के साथ ही जवानों के परिवारों के अच्छे स्वास्थ्य की भी कामना की गई. शाहरुख़ ने अपनी भावनाएं कविता में कुछ यूँ बयाँ की -

        हमारे पैर कालीन पर होते हैं, उनके बूट्स जमीन पर,

        हमारे दिन स्थिर होते हैं, उन्हें रोज नई चुनौतियों का सामना,

        हमारी रातें सुखद होती हैं, उनकी तनावपूर्ण,

        हम जिंदगी जीते हैं इसलिए क्योंकि वो अपनी जिंदगी बलिदान करने के लिए तैयार रहते हैं.

       नायकों को गुमनाम नहीं रहने देना चाहिए क्योंकि हम उनकी प्रतिबद्धता का अनुमान नहीं लगा सकते.

       हमारा देश और तिरंगा इसलिए मजबूत से मजबूत होता जा रहा है क्योंकि वहां एक जंग है. एक फौजी की जंग.

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -