2 बच्चों के पिता जावेद संग शाबाना ने रचाया था ब्याह, रिश्ते के खिलाफ था परिवार
2 बच्चों के पिता जावेद संग शाबाना ने रचाया था ब्याह, रिश्ते के खिलाफ था परिवार
Share:

बॉलीवुड में बेहतरीन किरदारों को निभाकर सभी के दिलों में बसने वाली शबाना आजमी का आज जन्मदिन है। शबाना आजमी का जन्म 18 सितंबर को मनाया जाता है और आज वह 70 साल की हो गईं हैं। आप सभी जानते ही होंगे उनका जन्म हैदराबाद में भारतीय कवि कैफी आजमी और स्टेज एक्ट्रेस शौकत आमजी के घर हुआ था। जी दरअसल शबाना एक बेहतरीन अदाकारा हैं और आज भी फिल्मों में उनका लुक, उनका किरदार और उनका अभिनय कमाल का होता है।

अब निजी जिंदगी के बारे में बात करें तो उन्होंने साल 1984 में मशहूर लेखक और शायर जावेद अख्तर से शादी की थी। वैसे बहुत कम लोग जानते हैं कि यह शबाना आजमी की तो पहली शादी थी लेकिन जावेद की दूसरी शादी थी। जी दरअसल शबाना आजमी से पहले जावेद ने हनी ईरानी से शादी की थी। आप जानते ही होंगे हनी एक बेहतरीन अभिनेत्री हैं और उन्होंने अपने करियर में करीब 72 फिल्मों में बेहतरीन काम कर लोगों के दिलों में जगह बनाई है। हनी से जावेद को दो बच्चे हुए, जिनमे उनके बेटे का नाम फरहान अख्तर है और बेटी का नाम जोया अख्तर। वैसे जावेद और हनी की शादी लंबे समय तक नहीं चल पाई और दोनों का तलाक हो गया और उसके बाद जावेद ने शबाना से शादी कर ली। कहा जाता है शबाना का परिवार उनके इस रिश्ते के खिलाफ था क्योंकि जावेद पहले से शादीशुदा थे लेकिन प्यार के आगे सभी को झुकना पड़ा।

एक बार शबाना ने एक इंटरव्यू में बताया था कि, 'उनके पिता ने उनसे कहा था, 'वो (जावेद अख्तर) गलत नहीं हैं बल्कि हालात गलत है। फिर मैंने उनसे पूछा कि अगर मैं हालात बदल दूं तो? तब उन्होंने कहा कि फिर हमें कोई परेशानी नहीं होगी।' केवल इतना ही नहीं बल्कि जब जावेद की पहली पत्नी हनी को दोनों के रिश्ते के बारे में पता चला और उनके बीच झगड़े शुरू हो गए। वहीं बाद में हनी को अहसास हुआ कि ये वो जावेद नहीं हैं जिनसे उन्होंने प्यार किया था, और उसी के बाद उन्होंने उनसे अलग होने का फैसला कर लिया। वैसे अब जावेद का परिवार शबाना के साथ खुश हैं। जी दरअसल शबाना आजमी मेडिकल ईशू की वजह से मां नहीं बन पाईं लेकिन फरहान अख्तर और जोया अख्तर शबाना आजमी को अपनी माँ के जैसा ही मानते हैं और दोनों उनके काफी करीब हैं।

9 नवंबर को रिलीज होगी फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब, फैंस के बीच ख़ुशी की लहर

जया बच्चन के बयानों पर भड़की सऊदी की आएशा, वीडियो बनाकर लगाई लताड़

नेपोटिज्म पर हेमा मालिनी ने दिया बेबाक बयान, कहा- 'फालतू की बातें हैं।।।'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -