शबाब लड़ाकों ने एक बार फिर किया कब्जा, बदल दिया कानून
शबाब लड़ाकों ने एक बार फिर किया कब्जा, बदल दिया कानून
Share:

मोगादिशु : बड़ रहे आतंकवाद ने एक बार फिर आतंक को फैलाने के लिए कदम उठाया है। जानकारी के अनुसार महत्वपूर्ण बंदरगाह शहर मेरका पर विद्रोहियों ने एक बार फिर से कब्जा कर लिया है और इस बार तो इन लोगो ने कानून ही बदल कर रख दिया। प्रमुख बन्दरगाह शहर मेरका में विद्रोहियों ने शरिया कानून लगा दिया है।

बताया जा रहा है कि सोमालिया के शबाब विद्रोहियों ने मेरका शहर पर कब्जा कर वहां शरिया कानून को लागू कर दिया है। और इससे पहले शुक्रवार को आतंकियों ने दोबारा कब्जा कर लिया। और शहर मेरका 2012 से अफ्रीकी संघ के सैनिकों के नियत्रंण में था। वहां के स्थानियों लोगों और अधिकारियों ने बताया कि सोमालिया के शबाब विद्रोहियों ने खतरनाक हथियारों के साथ काले इस्लामी झंडे थामें हुए शहर में घुस गए और पूरे शहर पर कब्जा कर लिये।

आप को बता दें कि शबाब विद्रोहियों के शहर में घुस जाने के बाद यहां शांति स्थापित है और पूरे शहर का जनजीवन सामान्य है किसी प्रकार का कोई भी फेर बदल नहीं हुआ है सभी दूकाने अभी भी पहले जैसी खुल रहीं हैं। यह जानकारी शहर के एक निवासी इब्राहिम अहमद ने फोन पर दी। इसके साथ ही इन्होने यह बताया कि स्थानीय प्रशासन के साथ काम कर रहे लोग अब अपनी जान पर खतरे के कारण इधर-उधर छुपते नजर आ रहें हैं। और मोहम्मद मोवलिद नाम के एक दूसरे निवासी ने बताया कि सोमालिया के शबाब विद्रोहि अब हरकत में है यह लोग सड़को पर गश्त लगा रहें हैं। और लोगों से ऐसा कोई भी काम न करने के लिए कह रहें हैं जिससे कि शरिया का उल्लंघन हों।

सोमालिया का यह विद्रोही संगठन अंतराष्ट्रीय समर्थन प्राप्त सरकार को पूरी तरह से नष्ट करने व जमिदोज़ करने के लिए लड़ रहा है। और सरकार भी इन विद्रोहियों से लड़ने के लिए तैयार है। और इसीलिए सरकार ने भी सोमालिया को बचाने के लिए सुरक्षा में अफ्रीकी संघ के 22,000 जवानों को तैनात किया है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -