भारतीय गायक शान अब करते हैं, टेलीविजन कार्यक्रमों की मेजबानी
भारतीय गायक शान अब करते हैं, टेलीविजन कार्यक्रमों की  मेजबानी
Share:

भारतीय सिंगरों में अपना अलग स्थान बनाने वाले और सबके दिलों में जगह बनाने वाले शांतनु मुखर्जी उर्फ शान का जन्म 30 सितंबर 1972 को मुंबई के परेल में हुआ था। 45 वर्षीय शान भारत मेंं गीतों की श्रृंख्ला में प्लेबैक गायक,टेलीविजन प्रस्तुतकर्ता,संगीत निर्देशक,अभिनेता, और गीतकार भी हैं। 

'हिलइबू ते फाट जाई'...

शान एक भारतीय पार्श्वगायक होने के साथ साथ टीवी पर आने वाले कार्यक्रमों में बहुत ही शानदार एंकरिंग भी करते हैं। उन्होंने जी टीवी चैनल पर आने वाले सबसे लोकप्रिय संगीत शो सा रे गा मा पा में मुख्य मेजवानी की है। वहीं शान ने भारतीय संगीत में हिन्दी, बंगाली, मराठी, उर्दू, तेलुगू और कन्नड़ फिल्मों के साथ ही टीवी कार्यक्रमों में भी बतौर मेजवान के रूप अपना पूरा योगदान दिया है। भारतीय संगीत की दुनिया में शान एक पार्श्वगायक हैं । 

कार दुर्घटना में ये मशहूर सिंगर और पत्नी हुए घायल, 2 साल की बेटी की हुई मौत


सन् 1989 में अपना करियर शुरू करने वाले शान उस वक्त महज 17 साल के थे, जब उन्होंने संगीत की दुनिया में पहला कदम रखा था। भारतीय फिल्मों में शान को रोमांटिक और सुन्दर गीतों के लिए सबसे लोकप्रिय आवाजों में से एक माना जाता है और यह सबसे अधिक चर्चित गायकों में से एक हैं। उन्होंने गीतों की विभिन्न शैलियों जैसे पॉप,सेड गीत, देशभक्ति, जाज, गज़ल, हिप-हॉप, के अलावा भी कई अन्य शैलियों में अपने गीत गाए हैं। उन्होंने कोंकणी, कन्नड़, बंगाली, पंजाबी, नेपाली, अंग्रेजी, हिंदी, उड़िया, मलयालम, तेलुगु, मराठी और असमिया में भी गाने गाए हैं। 

  
खबरें और भी

यह राजस्थानी गाना सुनते ही मदमस्त हो जाएंगे आप, अभी देखें वीडियो

भारतीय संगीत की दुनिया में शोभा गुर्टू का नाम है अमर

क्या लोगों को आज भी याद है, गायक 'हेंमत कुमार'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -