युवक ने किया किशोरी से किया दुष्कर्म
युवक ने किया किशोरी से किया दुष्कर्म
Share:

आगरा में मलपुरा क्षेत्र के एक गांव के युवक ने 14 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के गर्भवती होने पर शुक्रवार की रात उसे गर्भपात की गोली खिला दी। रात में ही गर्भपात होने के साथ किशोरी की हालत बिगड़ गई। इस पर परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर क्षेत्राधिकारी खेरागढ़, मलपुरा पुलिस पहुंची। फोरेंसिक टीम को भी बुलाकर जांच कराई गई। पुलिस ने भ्रूण को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है। 

आरोपी युवक और किशोरी के घर आमने-सामने हैं। लेकिन युवक इन दिनों सेवला गांव में रिश्तेदार के घर रहता है। परिजनों का आरोप है कि करीब सात महीने पहले युवक उनके घर आया। उसने बताया कि पत्नी के चोट लग गई है। वह खाना बनाने के लिए किशोरी को अपने साथ सेवला ले गया।
वहीं युवक ने उसके साथ दो दिन दुष्कर्म किया। किसी से बताने पर घरवालों की हत्या की धमकी दी। वापस आने पर डर के कारण किशोरी चुप रही। दुष्कर्म के कारण वह गर्भवती हो गई। पता लगने पर शुक्रवार रात को युवक ने उसको गर्भपात की गोली खिला दी।

जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। यह देख परिजनों ने डॉक्टर को बुलाकर उपचार कराया। इसके बाद किशोरी ने पूरे मामले की जानकारी घरवालों को दी। इस पर पुलिस में शिकायत की गई। क्षेत्राधिकारी खेरागढ़ प्रदीप कुमार ने बताया है कि भ्रूण को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा। 

जून महीने में मारुति की इस किफायती कार को भारी डिस्काउंट में खरीदने का मौका

EPF : इस तरीके से आसानी से सुधार सकते है अकाउंट की गल​तीयां

मजदूरों को सीएम योगी ने दी बड़ी राहत, 10 लाख से ज्यादा खातों में डाले एक-एक हजार रुपए

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -