'यौन उन्मादी, स्त्रियों के निजी अंग घूरने वाला..', महिला ने AltNews के सह-संस्थापक प्रतीक सिन्हा पर लगाए गंभीर आरोप
'यौन उन्मादी, स्त्रियों के निजी अंग घूरने वाला..', महिला ने AltNews के सह-संस्थापक प्रतीक सिन्हा पर लगाए गंभीर आरोप
Share:

नई दिल्ली: विवादित न्यूज़ पोर्टलट AltNews के सह-संस्थापक प्रतीक सिन्हा पर एक महिला ने यौन उत्पीड़न का इल्जाम लगाया है। गुमनाम इंस्टाग्राम हैंडल ‘Fightforjustworld’ से 14 जनवरी 2023 को अपनी आपबीती साझा करते हुए महिला ने कहा कि प्रतिक सिन्हा न सिर्फ जोड़-तोड़ करने वाला और ‘यौन उन्मादी’ (Sex Maniac) हैं, बल्कि उसने अन्य महिलाओं के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए भी वही तौर-तरीके इस्तेमाल किए, जो उसके (पीड़िता के) साथ किए थे।

पीड़िता ने कहा है कि उसे ‘RSS की कठपुतली, भाजपा नेता’ आदि का तमगा देकर उसके आरोपों को नकारा जा सकता है, क्योंकि वह AltNews को निशाना बना रही है। उन्होंने यह भी कहा कि वह शुरू से दक्षिणपंथियों से लड़ती रही है और इसके लिए उसके अपने तौर-तरीके हैं। महिला ने कहा कि वह प्रतीक सिन्हा को बीते कुछ वर्षों से जानती है और उनके कार्यों से प्रभावित थी। जब सिन्हा ने उसे फेसबुक मैसेंजर में मैसेज भेजा, तो वह उनसे बात करने लगी। महिला ने यह भी कहा कि पहले ही दिन प्रतीक सिन्हा ने उसका मोबाइल नंबर माँग लिया और भरोसे के चलते उसने दे भी दिया। उसके बाद पहले मैसेज, फिर कॉल और अंत में वीडियो कॉल पर दोनों में बातचीत होने लगी।

 

महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रतीक सिन्हा ने दो माह से भी कम वक़्त में ‘दोस्ती से आगे वाली फीलिंग’ को जाहिर किया। इस पर महिला ने अपनी शिक्षा को कारण बताते हुए कहा कि रिलेशनशिप दो वर्षों के बाद ही संभव है। महिला का आरोप है कि इसके बाद सिन्हा ने कहा कि ठीक है और वह अन्य किसी की तलाश जारी नहीं रखेंगे। महिला ने आगे बताया कि बीच-बीच में प्रतीक सिन्हा ने कहा कि वह इस रिलेशन को आगे जारी रखना नहीं चाहते और फिर वे अपनी बात से मुकर जाते और रिश्ते को जारी रखने पर जोर देते। मई 2021 में उन्होंने रिलेशन को जारी रखने और इसमें वक़्त लगाने की इच्छा जाहिर की थी। पीड़िता ने कहा कि सिन्हा उसके साथ ‘मोनोगैमस’ और ‘एक्सक्लूसिव’ रिश्ता रखना चाहते थे।

पीड़िता ने कहा कि जब वह पूछती कि क्या उनका किसी और साथ भावनात्मक या शारीरिक संबंध है, तो प्रतिक कहता कि मार्च 2019 के बाद से किसी के साथ उनका शारीरिक संबंध नहीं रहा है। जुलाई 2021 में सिन्हा ने सितंबर में कोलकाता जाने से पहले पीड़िता को मिलने के लिए बुलाया और इस दौरान दोनों के बीच शारीरिक संबंध स्थापित हुए। महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि पढ़ाई खत्म होने के बाद उसने सिन्हा से विवाह करने की बात कही, मगर सिन्हा ने बाद कहा कि इस रिश्ते को लेकर वह जो भी कह रहे थे, वह केवल एक नाटक भर था। पीड़िता ने कहा कि इस दौरान प्रतीक सिन्हा अन्य महिलाओं के साथ भी संबंध बना रहे थे। जब पीड़िता ने शादी से इनकार की बात सुनी, तो वह बेहद परेशान हो गई और सिन्हा को चेतावनी दी कि वह इस संबंध को सार्वजनिक कर देगी।

पीड़िता का कहना है कि इस बीच दोनों के रिश्ते को सुलझाने के लिए सिन्हा की एक ‘दोस्त’ आई और उसने बताया कि सिन्हा के कई महिलाओं के साथ सेक्सुअल रिलेशन थे। पीड़िता ने कहा कि उस महिला दोस्त से उसे पता चला कि एक गंभीर रिश्ते के बारे में नाटक करना और बिस्तर पर एक महिला को हासिल करने के लिए झूठ बोलना प्रतीक सिन्हा की कार्यप्रणाली है। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि उस महिला दोस्त ने बताया कि प्रतीक सिन्हा सेक्स मैनियाक है, जो ‘सेक्स के लिए बेचैन रहता है और महिलाओं को अपने बिस्तर पर लाने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है’। प्रतिक की दोस्त ने पीडिता को बताया कि, वह महिलाओं को रात में वीडियो कॉल करने का दबाव बनाता है। महिला ने प्रतीक सिन्हा को ‘महिलाओं के स्तनों को घूरने वाला’ करार दिया, जो केवल महिला अधिकारों का दिखावा करता है।   

Fact Check: जय श्री राम न कहने पर असीम को ट्रेन में बेल्ट से पीटा, दाढ़ी पकड़कर हिलाई

आंध्र प्रदेश और तेलंगाना को जोड़ेगी 8वीं वंदे भारत एक्सप्रेस, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी

जन्मदिन पर मायावती ने विपक्षी एकता को दिया झटका, चुनावों को लेकर किया बड़ा ऐलान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -