यूएन के सत्तर साल बाद ये परंपरा होगी चालू
यूएन के सत्तर साल बाद ये परंपरा होगी चालू
Share:

संयुक्त राष्ट्रः संयुक्त राष्ट्र महासचिव के चुनाव के लिए अब एक नई परंपरा कि शुरूआत होने वाली है। यूएन के महासचिव के पद के दावेदारों को सदस्य देशों के सवालों का जवाबब देना होगा। संयुक्त राष्ट्र जब से स्थापित हुआ है तब से लेकर आज तक सत्तर साल हो चुकें हैं। और अब पहली बार इसके इतिहास में महासचिव पद के दावेदारों को सदस्य देशों के सवालों का जवाब देना होगा।

शुक्रवार को यूएन के अध्यक्ष मोजंस लिकटॉफ्ट ने बताया कि 12 अप्रैल से 14 अप्र्रैल के बीच वह दावेदारों से अनौपचारिक बातचीत का सिसिला शुरू करेंगे। सदस्य देशों के सामने अपना पक्ष रखने के लिए उन्हें इसके 2 घण्टे का समय दिया जायेगा। और इसी समय के बीच उनसे सवाल पूछे जाएंगे।

पहले यह था नियम
यूएन में इसके पहले महासभा उन्ही उम्मीदवारों में से किसी एक को चुनती रही है जिनकी सिफारिश सुरक्षा परिषद की और से कि जाती है। लेकिन अब उन्हे वैश्विक समस्याओं से निपटने के तौर-तरीकों से अवगत भी कराना होगा। पहलेे इस पूरी प्रक्रिया में महिला नहीं हुआ करती थी। यहां महिलओं का कोई स्थान ही नहीं था।

संयुक्त राष्ट्र में ऐसा पहली बार हो रहा है इसलिए इसके अध्यक्ष ने इसे ‘गेम चेंजर‘ करार दिया। गौरतलब है कि पिछले बार इस सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता सामंता पावर और मोजंस ने सभी 193 सदस्य देशों के प्रतिनिधियों को पत्र भेजा था। इस पत्र में महासचिव पद के लिए दावेदारों का नाम भेजने का अनुरोध किया गया था। प्रक्रिया को पारदर्शी और समावेशी बनाने की भी बात कही गई थी। और इस पूरे नियम में महिलाओं को बढ़ावा दिया जाने कि वरियता दी गई है।

संयुक्त राष्ट्र के इस पूरे 70 साल के इतिहास में पहली बार महिला को बढ़ावा दिया गया है पहले महिला नाम का शब्द नहीं हुआ करता था। इस पूरी प्रक्रिया में अभी तक 6 दावेदारों के नाम सामने आये हैं। इसमें तीन महिला है और बाकि के पुरूष।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -