सितंबर ने तोड़े 136 साल की गर्मी के रिकाॅर्ड
सितंबर ने तोड़े 136 साल की गर्मी के रिकाॅर्ड
Share:

वाॅशिंगटन : यदि कोई यह कहे कि बीते 136 वर्ष में सितंबर माह सबसे अधिक गर्म रहा है तो क्या आपको यकीन होगा। यह सुनकर शायद आप कहेंगे कि क्यों मजाक कर रहे हैं मगर यह बात बिल्कुल सही है। जी हां, नासा द्वारा कहा गया है कि सितंबर वर्ष 2016 ने तापमान का नया रिकाॅर्ड बनाया है। मिली जानकारी के अनुसार प्रति वर्ष तापमान लगभग बढ़ता जा रहा है। इस मामले में नासा के गोडार्ड ईन्स्टीट्युट फाॅर स्पेस स्टडीज के वैज्ञानिकों ने वैश्विक तापमान का मासिक विश्लेषण करने के बाद इस तरह की जानकारी सार्वजनिक की है।

इस बार बढ़ते तापमान के चलते सभी गंभीर हो गए हैं। तापमान बढ़ने के पीछे बढ़़ते प्रदूषण को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि इस बात को लेकर वैज्ञानिकों ने अपनी ओर से कुछ भी नहीं कहा है। हालांकि तापमान में बढोतरी को काफी मामूली कहा है। वर्ष 1951 से 1980 में सितंबर माह के औसत तापमान की तुलना में सितंबर 2016 का तापमान 0.91 डिग्री सेल्सियस अधिक हो गया था।

गर्म सितंबर का अर्थ है कि बीते 12 माह में अक्टूबर 2015 तक 11 माह में तापमान में बढ़ोतरी के रिकाॅर्ड पाए गए। जून वर्ष 2016 को सर्वाधिक गर्म जून माना गया। अंटार्कटिका से जो आंकड़े तापमान को लेकर ज्ञात हुए उनके अनुसार यह जानकारी मिली है कि जून वर्ष 2016 में भी काफी गर्मी रही।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -