Stock Market Update: M&M के शेयर टूटे 5% से अधिक, Sensex गिरा नीचे
Stock Market Update: M&M के शेयर टूटे 5% से अधिक, Sensex गिरा नीचे
Share:

Mahindra & Mahindra और Tata Steel जैसी प्रमुख कंपनियों के निराशाजनक तिमाही रिजल्ट की वजह से सप्ताह के पहले सत्र में BSE Sensex और NSE Nifty में जबरदस्त गिरावट का रुख देखा जा रहा है। इसके अलावा बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक Sensex पर सुबह 11:31 बजे 276.11 अंक यानी 0.67 फीसद की गिरावट के साथ 40,865.74 अंक पर कारोबार हो रहा है। वहीं, NSE Nifty पर 93.80 यानी 0.78 फीसद की गिरावट के साथ 12,004.55 अंक पर ट्रेडिंग चल रही है। प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा एवं टाटा समूह के टाटा स्टील के निराशाजनक तिमाही परिणाम से शेयर बाजारों में गिरावट दर्ज की गई है। 

वही महिंद्रा एन्ड महिंद्रा  ने शनिवार को अक्टूबर-दिसंबर, 2019 के लिए अपने तिमाही परिणाम की घोषणा की। इसके साथ ही कंपनी ने बताया कि उसका शुद्ध लाभ आलोच्य तिमाही में 73 फीसद की भारी गिरावट के साथ महज 380 करोड़ रुपये रह गए। यही वजह है कि कंपनी के शेयरों में सोमवार को 5.41 फीसद की गिरावट दर्ज की जा रही है। Tata Steel के शेयर भी 4.85 फीसद टूट गए हैं।  वही कंपनी के शेयर अब तक के कारोबार में 5.5 फीसद तक लुढ़क चुके हैं। कंपनी ने जानकारी दी है कि चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में उसे 1,229 करोड़ रुपये का घाटा हुआ। 

टाटा समूह की इस कंपनी को बीते वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 1,753 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। वही सेंसेक्स शुक्रवार को 41,141.85 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। इसके अलावा सप्ताह के पहले सत्र में Sensex मामूली सुधार के साथ 41,166.72 अंक के स्तर पर खुला और 41,172.06 के उच्चतम स्तर तक गया है । इसके साथ ही उसके बाद सेंसेक्स में गिरावट का सिलसिला शुरू हुआ और एक समय में वह लुढ़ककर 40,798.98 अंक तक पहुंच गया था। वही BSE Sensex पर केवल Bharti Airtel, बजाज फाइनेंस, हिन्दुस्तान यूनिलीवर, आईसीआईसीआई बैंक एवं बजाज ऑटो के साझा ही हरे निशान में हैं। 

SBI बैंक के नए FD Rates हुए आज से लागू, जानें क्या हैं लेटेस्ट रेट

देश भर में दौड़ेंगी प्राइवेट ट्रेनें, टाटा-अडानी के अलावा विदेशी कंपनियां भी दे सकती हैं सेवा

महीने भर में काफी गिर चुके हैं पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए आज की कीमतें

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -