पैपराजी को देख न्यासा ने दिखाया अपना एटीट्यूड
पैपराजी को देख न्यासा ने दिखाया अपना एटीट्यूड
Share:

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन (Ajay Devgn) और काजोल (Kajol) की लाडली न्यासा देवगन इन दिनों  बहुत लाइमलाइट में हैं। वैसे तो न्यासा ने अभी तक इंडस्ट्री में कदम नहीं रखा है, लेकिन उनके फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर हमेशा ही वायरल हो जाते है। न्यासा की पॉपुलैरिटी का अनुमान इस बात से लगाया जा सकता है कि पैपराजी उन्हें अपने कैमरे में कैद करने के लिए हमेशा बेताब ही रहते है। हाल ही में न्यासा देवगन का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल होने लगा है। यह वीडियो जुहू का है, जहां स्टारकिड शुक्रवार को अपने सैलून सेशन के लिए पहुंच चुकी है।

पैपराजी को दिखाया एटीट्यूड: न्यासा देवगन का सैलून के बाहर का यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो चुका है। इस वीडियो में न्यासा पैपराजी को बिल्कुल भी भाव नहीं दे रही हैं। वीडियो में पैप्स निरंतर न्यासा जी, न्यासा जी चिल्ला रहे हैं, लेकिन मीडिया को देख न्यासा का एटीट्यूड ही बदल चुका है और फटाफट जाकर वह अपनी गाड़ी में बैठ जाती हैं। न्यासा का यह एटीट्यूड लोगों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रहा है और लोग स्टारकिड को जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Voompla (@voompla)

न्यासा देवगन के इस वीडियो के वायरल होने के उपरांत लोग उन्हें काफी ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "आजकल के बच्चों में मां-बाप की कामयाबी का एटीट्यूड है। शेम, इतना तो एक्टर्स में भी नहीं है, जितना इनमें है।" वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, "जरा तो मेकअप कर लो भाई, बच्चे डर जाएंगे।"

5 करोड़ की कार में कॉफी पीते दिखीं उर्वशी, तस्वीरों ने मचाया तहलका

कपिल शर्मा के कारण फ्लॉप हो रही अक्षय की फिल्म, एक्टर ने खुद बताई सच्चाई

फिल्म रिलीज के पहले ही जारी हुआ Brahmastra का नया प्रोमो, एक-दूजे से भिड़ते नजर आए मौनी और रणबीर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -