MP में 10 दिन तक बंद रहेंगे स्कूल, जानिए कब से कब तक रहेगा अवकाश
MP में 10 दिन तक बंद रहेंगे स्कूल, जानिए कब से कब तक रहेगा अवकाश
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश में दिवाली को लेकर विद्यालयों की छुट्टियां आज से आरम्भ हो गई हैं। शुक्रवार से आरम्भ होने के बाद अब अगले तकरीबन 10 दिनों तक सरकारी विद्यालयों में छुट्टी रहेगी। दिवाली के मौके पर विद्यालयों में 15 नवंबर तक छुट्टी का ऐलान किया गया है। चुनाव के चलते मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में अब पढ़ाई अब 20 नवंबर से ही संभव हो पाएगी। हालांकि, अभी ऐसी कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं किया गया है।

दिवाली के मौके पर मध्य प्रदेश के विद्यालयों में 10 से 15 नवंबर तक छुट्टी की घोषणा की गई है। तत्पश्चात, 17 नवंबर को मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव भी होने हैं। चुनाव के चलते सरकारी विद्यालयों में पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे। ऐसे में सरकारी विद्यालयों में 17 नवंबर को भी छुट्टी रहेगी। शु्क्रवार के बाद 18 नवंबर को शनिवार है। शनिवार को चुनाव ड्यूटी में लगाए गए शिक्षक वापस आएंगे। इसके अगले 19 नवंबर को रविवार है। इस तरह प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में पूरे 10 दिन तक निरंतर स्कूल बंद रहेंगे। अब एमपी में 20 नवंबर से ही स्कूलों के खुलने की संभावना है।

मध्य प्रदेश में दिवाली एवं चुनावों के चलते विद्यालयों के निरंतर 10 दिन तक बंद रहने की संभावना है। ऐसे में बच्चों को दिवाली के साथ ही चुनाव के कारण भी छुट्टी मिल गई है। बता दें कि नवंबर की 17 तारीख को मध्य प्रदेश सहित छत्तीसगढ़ में भी विधानसभा चुनाव होने हैं। इन चुनावों के चलते सरकारी विद्यालयों के अध्यापकों को चुनावी ड्यूटी में तैनात किया जाएगा। शिक्षकों की चुनावी ड्यूटी में तैनाती की वजह से बच्चों के विद्यालयों के 19 नवंबर तक बंद रहने की संभावना है। 17 नवंबर को चुनाव खत्म होने के पश्चात् संभवत: 20 नवंबर से स्कूल खुल जाएंगे। मध्य प्रदेश में चुनावों के बाद 25 नवंबर को राजस्थान में भी चुनाव होने हैं। इन चुनावों के पश्चात् 3 दिसंबर को चुनाव परिणामों का ऐलान किया जाएगा।

HERO मोटोकॉर्प के चेयरमैन पवन मुंजाल पर ED का एक्शन, दिल्ली में 25 करोड़ की संपत्ति जब्त

'केजरीवाल के साथ बहुत बड़ी घटना घटेगी, सिर्फ गिरफ़्तारी नहीं..', कोर्ट में पेशी के दौरान संजय सिंह ने किया दावा

'2027 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा भारत..', जेपी मॉर्गन, IMF और मॉर्गन स्टैनली ने भी माना हिंदुस्तान का लोहा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -