पूर्व मुख्यमंत्रियों को मिले आजीवन बंगले वापस लिए जाऐंगे !
पूर्व मुख्यमंत्रियों को मिले आजीवन बंगले वापस लिए जाऐंगे !
Share:

नई दिल्ली : उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्रियों पर गाज गिर सकती है। दरअसल अब तक सरकारी आवासों में रहने वाले इन पूर्वमुख्यमंत्रियों से इनका बंगला छीना जा रहा है। दरअसल इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्रियों को सर्वोच्च न्यायालय से करारा झटका लगा है। न्यायालय ने आदेश दिया है कि ये पूर्व मुख्यमंत्री अपने सरकारी आवास खाली करें। अब इन पूर्व मुख्यमंत्रियों को अपने उन बंगलों को खाली करना होगा जो उन्हें आजीवन मिले हैं।

इन पूर्व मुख्यंत्रियों में एनडी तिवारी, राजनाथ सिंह, मुलायम सिंह, मायावती, कल्याण सिंह, रामनरेश यादव आदि शामिल हैं। वर्ष 2004 में लोक प्रहरी नामक एनजीओ ने सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर कर दी थी। जिसमें अपील की गई थी कि उत्तरप्रदेश सरकार द्वारा दिए गए आदेश को रद्द कर दिया जाए।

गौरतलब है कि उत्तरप्रदेश सरकार के इस आदेश में कहा गया था कि पूर्व मुख्यमंत्रियों को सरकारी बंगले दिए जाऐंगे। इस याचिका पर सुनवाई करते हुए सर्वोच्च न्यायालय ने आदेश को सुरक्षित रख लिया था। न्यायालय ने हाल ही में पूर्वमुख्यमंत्रियों को बंगले खाली करने संबंधी आदेश दिए थे।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -