आज शादी करेंगी सायंतनी घोष, सामने आई सगाई की तस्वीरें
आज शादी करेंगी सायंतनी घोष, सामने आई सगाई की तस्वीरें
Share:

शादियों का सीजन चल रहा है और आम लोगों से लेकर बड़े-बड़े स्टार्स तक शादी के बंधन में बंध रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ मनोरंजन इंडस्ट्री के कई लोगों की शादी की खबरें सामने आ रही हैं। कुछ समय पहले ही 'पवित्र रिश्ता' की अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने शादी के बंधन में बंधने का एलान किया था। दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं। इसी क्रम में विक्की कौशल और कैटरीना कैफ भी शामिल है। वहीं इसी लिस्ट में 'तेरा यार हूं मैं' फेम सायंतनी घोष (Sayantani Ghosh) भी शामिल हुईं हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Tellychakkar Official ® (@tellychakkar)

हाल ही में उन्होंने अपने ब्रॉयफ्रेंड अनुग्रह तिवारी (Anugrah Tiwari) से सगाई कर ली है। जी दरअसल सायंतनी ने सगाई की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जो आप यहाँ देख सकते हैं। आपको बता दें कि दोनों एक- दूसरे को करीब 8 साल से डेट कर रहे थे और अब आज यानी 5 दिसंबर को दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

अपनी सगाई के दौरान अदाकारा सांयतनी लाल रंग की बनारसी साड़ी में नजर आईं। आप देख सकते हैं एक्ट्रेस ने अपने लुक को सिंपल रखते हुए गोल्डन ज्वैलरी के साथ एक्सेसराइज किया है। मिली जानकारी के तहत सायतंनी और अनुग्रह ने सिंपल तरीके से परिवार के सामने सगाई की। हालाँकि इस समय दोनों की फोटो सोशल मीडिया पर छाई हुई है। आप देख सकते हैं एक तस्वीर में सायतंनी अपनी वेडिंग रिंग फ्लॉन्ट करते नजर आ रही हैं। खबरों के अनुसार आज यह कपल अपने होमटाउन कोलकाता में शादी करने वाले हैं और दोनों की शादी की तैयारियां खत्म हो चुकी है।

हिंदुत्व पर सलमान खुर्शीद ने मारी पलटी, पहले ISIS से तुलना, अब बोले - ये जीवन पद्धति

दो शादियाँ करने जा रही है यह मशहूर अदाकारा, कहा- 'दोनों के लिये एक्साइटेड हूं'

सच में शादी कर रहे हैं कैटरीना और विक्की, इस अभिनेता ने लगाई मुहर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -