प्लेग से ग्रसित बच्चों की सेवा करते-करते हो गया था सावित्रीबाई फुले का निधन
प्लेग से ग्रसित बच्चों की सेवा करते-करते हो गया था सावित्रीबाई फुले का निधन
Share:

देश की पहली महिला शिक्षक सावित्रीबाई फुले की आज पुण्यतिथि है। उनका निधन आज ही के दिन साल 1897 में हुआ था। सावित्रीबाई फुले एक ऐसी महिला थीं जिन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन केवल और केवल लड़कियों को पढ़ाने और समाज को ऊपर उठाने में लगा दिया। सावित्रीबाई फुले शिक्षा, महिला सशक्तिकरण के लिए हमेशा कार्य करती रहीं जिसके लिए उन्हें आज भी याद किया जाता है। आप सभी को बता दें कि सावित्रीबाई फुले एक महान कवियत्री के साथ एक महान समाजसेविका रहीं थीं।

उनका लक्ष्य लड़कियों को शिक्षित करना रहा है। उनका जन्म 3 जनवरी, 1831 को महाराष्ट्र के एक दलित परिवार में हुआ था। केवल 9 साल की उम्र में सावित्रीबाई फुले की शादी क्रांतिकारी ज्योतिबा फुले से हो गई और उस वक्त ज्योतिबा फुले सिर्फ 13 साल के थे। सावित्रीबाई फुले ने जब अपने पति को देखा जो क्रांतिकारी और समाजसेवी थे, तो उन्होंने भी अपना पूरा जीवन इसी कार्य में लगा दिया। सावित्रीबाई फुले ने जीवनभर दूसरों की सेवा की। आप सभी को बता दें सावित्रीबाई फुले की मृत्यु 10 मार्च 1897 को प्लेग द्वारा ग्रसित मरीज़ों की सेवा करते वक्त हो गया था।

उस दौरान वह प्लेग से ग्रसित बच्चों की सेवा कर रहीं थीं और इसी बीच उन्हें भी प्लेग हो गया और इसी के चलते उनकी मृत्यु हुई। आप सभी को हम यह भी बता दें कि सावित्रीबाई ने अपने जीवन के कुछ लक्ष्य तय किए थे। इन लक्ष्यों में विधवा की शादी करवाना, छुआछूत को मिटाना, महिला को समाज में सही स्थान दिलवाना और दलित महिलाओं को शिक्षित बनाना था। इसी के लिए सावित्रीबाई फुले ने जीवभर कार्य किये और कुछ कामों में वह सफल भी रहीं।

महाराष्ट्र कांग्रेस विधायक ने उठाई गंगूबाई काठियावाड़ी फिल्म का नाम बदलने की मांग, जानिए क्यों?

15 मार्च को रिलीज होगा हिमांशी खुराना का गाना 'जट नाल यारी'

अब दिल्ली के सरकारी हॉस्पिटल में मुफ्त में लगेगी कोरोना की वैक्सीन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -