आज से बचत खातों से समाप्त हो जाएगी निकासी सीमा
आज से बचत खातों से समाप्त हो जाएगी निकासी सीमा
Share:

नई दिल्लीः बचत खाताधारक 13 मार्च से अपने खातों से मनचाही राशि निकाल सकेंगे। इसके साथ ही नोटबंदी के बाद विभिन्न खातों से निकासी पर लगाई गई सभी प्रकार की सीमाएं समाप्त हो जाएंगी। फिलहाल बचत खातों से हर सप्ताह अधिकतम 50 हजार रुपए निकाले जा सकते हैं।  

भारतीय रिजर्व बैंक (आर.बी.आई.) ने 08 फरवरी को चालू वित्त वर्ष की अंतिम द्विमासिक समीक्षा पेश करते हुए इसकी घोषणा की थी। उस समय बचत खातों से निकासी की साप्ताहिक अधिकतम सीमा 24 हजार रुपए थी जिसे 20 फरवरी से 50 हजार रुपए किया गया था।

चालू खातों, ओवरड्राफ्ट और कैश क्रेडिट खातों से निकासी की सीमा 30 जनवरी को ही समाप्त कर दी गई थी। साथ ही एक फरवरी से ए.टी.एम. से निकासी की सीमा भी समाप्त कर दी गई थी लेकिन बचत खातों पर साप्ताहिक निकासी की सीमा बरकरार रहने से ऐसे खाताधारकों के लिए एक प्रकार से ए.टी.एम. से पैसे निकालने पर भी सीमा जारी है।

नोटबंदी के बाद आर.बी.आई. ने पर्याप्त मात्रा में नए नोट बैंकों तथा ए.टी.एम. में पहुंचने से पहले नकद निकासी की सीमा तय कर दी थी। जैसे-जैसे नए नोटों की आपूर्ति तथा अर्थव्यवस्था में उनका प्रचलन बढ़ता जा रहा है,

आर.बी.आई. नकद निकासी पर लगाई गई सीमाओं में ढील देता जा रहा है तथा 13 मार्च से इन्हें पूरी तरह समाप्त कर दिया जाएगा। आधिकारिक रूप से सीमाएं समाप्त किए जाने के बावजूद बैंकों को अपनी ओर से ए.टी.एम. से पैसे निकालने की सीमा तय करने का अधिकार दिया गया है।

देश के विभिन्न राज्यों से मिली जानकारी के अनुसार कई स्थानों पर कुछ बैंकों के ए.टी.एम. से अब भी एक बार 2000 रुपए से ज्यादा नहीं निकल रहे हैं। हर बैंक ने अपने हिसाब से अलग-अलग सीमा तय कर रखी है।

और पढ़े-

न्यूनतम राशि नहीं रखने पर जुर्माने को SBI ने बताया सही

होली के कारण होगी केश की प्रॉब्लम, तीन दिन रहेगे बैंक बंद

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -