रंग लाई सरकार की पहल, अब अधिक लोग जा सकेंगे हज
रंग लाई सरकार की पहल, अब अधिक लोग जा सकेंगे हज
Share:

नईदिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के हज यात्रियों को तोहफा दिया है। दरअसल इस बार हज जाने वाले यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी  की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार भारत सरकार ने सऊदी अरब की सरकार से मांग की थी कि वार्षिक हज काटे में बढ़ोतरी  की जाए ऐसे में सऊदी सरकार ने भारत सरकार कर मांग को मान लिया। अब वार्षिक हज कोटे में 34500 की वृद्धि की गई है। वर्ष 1988 के बाद ऐसा पहली बार हो रहा है जब भारत से हज यात्रा को लेकर जाने वाले यात्रियों के कोटे में बढ़ोतरी की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2016 में देशभर में 21 केंद्र से 99903 हजयात्रियों द्वारा हज कमेटी आॅफ इंडिया के माध्यम से यात्रा की थी और करीब 36 हजार हज यात्री निजी टूर आॅपरेटर्स के माध्यम से हज के लिए गए थे। इस मौके पर अल्पसंख्यक मामले के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने सऊदी अरब के हज एवं उम्रा मंत्री डाॅ. मुहम्मद सालेह बिन ताहेर बेन्तेन के साथ हज 2017 को लेकर समझौते पर हस्ताक्षर किए।

इस मामले में नकवी द्वारा कहा गया कि डाॅ. मुहम्मद सालेह बेन्तेन से उनकी भेंट अच्छी रही। यह बेहद सार्थक रहा। इतना ही नहीं भारत से हाजियों के कोटे, हज 2017 के दौरन हज यात्रियों के लिए यातायात, निवास, सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े मसलों पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सऊदी यात्रा का व्यापक असर हुआ है। दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक, राजनीतिक, आर्थिक रिश्तों को लेकर भी उन्होंने चर्चा की और उम्मीद जताई कि ये बेहतर बने रहेंगे।

गीता में कलयुग के बारे में कही गयी ये बातें हो रही है सच

भाजपा ने जारी की पंजाब-गोवा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची

तेजबहादुर और जीत सिंह के विडियो के बाद अब आई तीसरी शिकायत, गृहमंत्री को भेजा 9 पन्नो का शिकायत पत्र

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -