महेश भट्ट पर भड़की यह अदाकारा, कहा- 'उनकी फिल्में बी-ग्रेड हैं...'
महेश भट्ट पर भड़की यह अदाकारा, कहा- 'उनकी फिल्में बी-ग्रेड हैं...'
Share:

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में अपनी खूबसूरती से सभी के दिलों में राज करने वाली सपना सप्पू इन दिनों चर्चाओं में हैं। उन्हें लेकर बीते दिनों यह कहा जा रहा था कि वह सलमान खान के विवादित शो 'बिग बॉस 14' में एंट्री ले सकती हैं लेकिन ऐसा कुछ हुआ नहीं। वैसे इस समय सपना का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है जिसमे उन्होंने बताया था कि 'अगर उनकी फिल्में बी-ग्रेड हैं तो फिर महेश भट्ट की फिल्में क्या हैं ? उन फिल्मों में भी बेड सीन्स और किसिंग सीन्स होते हैं, अगर उन फिल्मों से भट्ट बैनर का नाम हटा दिया जाए तो क्या वो ए-ग्रेड रह पाएंगी।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sapna Sappu (@sapnasappuofficial) on

उन्होंने एक वेबसाइट से बातचीत में कहा था, 'लोग मुझसे कहते हैं कि मैं बी-ग्रेड और सी-ग्रेड एक्ट्रेस हूं। महेश भट्ट जो बनाते हैं वो क्या है ? मेरी फिल्मों में बिकिनी, किसिंग सीन, बेड सीन और ग्लैमर का तड़का लगाया जाता है लेकिन ये सब तो उनकी फिल्मों में भी होता है।'

इसके अलावा उन्होंने यह तक कहा था, 'हमारे देश में करोड़ों लड़कियां है तो दिन रात मेहनत करती हैं। वो फिल्में पाने के लिए बोल्ड सीन्स तक करने के लिए तैयार हैं लेकिन साहब को इतनी क्या जरुरत आ गई कि सनी लियोनी को लेकर फिल्म बना रहे हैं ? क्या अब उन करोड़ों लड़कियों को पहले वो सीखना होगा जो सनी लियोनी करती हैं, उसके बाद उन्हें फिल्म मिलेगी ?' वैसे सपना कई बार महेश भट्ट को अपने निशाने पर ले चुकीं हैं। वह एक या दो बार नहीं बल्कि कई बार महेश भट्ट को लेकर कई चौकाने वाले खुलासे कर चुकीं हैं।

आज रिलीज होगा फिल्म 'लक्ष्मी बॉम्ब' का ट्रेलर

इस वेब सीरीज से मिली सायानी गुप्ता को एक अलग पहचान

रिया को जमानत मिलने के बाद सुशांत की बहन ने किया यह ट्वीट

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -