आज रिलीज होगा फिल्म 'लक्ष्मी बॉम्ब' का ट्रेलर
आज रिलीज होगा फिल्म 'लक्ष्मी बॉम्ब' का ट्रेलर
Share:

अक्षय कुमार अपनी बेहतरीन फिल्मों के लिए मशहूर हैं। हर कोई उन्हें बहुत प्यार देता है और इसी प्यार के कारण अक्षय की सभी फ़िल्में हिट जाती हैं। जल्द ही अक्षय फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब में दिखाई देने वाले हैं। उनकी इस फिल्म का इंतजार काफी समय से फैन्स को है। जी दरअसल यह फिल्म इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाली है। ऐसे में यह भी खबरें हैं कि कोरोना की वजह से सिनेमाघरों के बजाए इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाने वाला है। वहीं अब बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने यह बताया है कि उनकी फिल्म का ट्रेलर कब आने वाला है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar) on

जी दरअसल हाल ही में अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर छोटा सा टीजर पोस्ट करते हुए बताया है कि 'उनकी फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब का ट्रेलर इस शुक्रवार 9 अक्टूबर को यानी आज रिलीज किया जाएगा।' आप देख सकते हैं अक्षय ने ट्रेलर की जानकारी देते हुए लिखा- 'हंसोगे, डरोगे और अपने घर वालों के साथ मिलकर कल सबसे बड़ा धमाका देखोगे। लक्ष्मी बॉम्ब का ट्रेलर कल आ रहा है।' आप सभी को हम यह भी बता दें कि लक्ष्मी बॉम्ब अक्षय की 2020 में रिलीज होने वाली पहली फिल्म होगी। मिली जानकारी के मुताबिक यह फिल्म 9 नवम्बर को विदेशों के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

वैसे आप जानते ही होंगे लक्ष्मी बॉम्ब एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन राघव लॉरेंस ने किया है। जी दरअसल यह तमिल ब्लॉकबस्टर 'कंचना-2' का आधिकारिक रीमेक है। इस फिल्म को पहले तो ईद पर रिलीज किया जाने वाला था, लेकिन कोविड-19 के आने के बाद सिनेमाघर बंद होने की वजह से इसे पोस्टपोन कर दिया गया। अब इसे डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज किया जाने वाला है।

जसलीन संग शादी के बंधन में बंधे अनूप जलोटा, तस्वीरें हो रहीं वायरल!

नहीं रहे पासवान, दिल्ली और तमाम राज्यों की राजधानी में आज झुका रहेगा राष्ट्रीय ध्वज

जानिए अंडे से मिलते है क्या फायदे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -