I LOVE U GORI के बाद रिलीज हुआ सपना चौधरी का नया गाना
I LOVE U GORI के बाद रिलीज हुआ सपना चौधरी का नया गाना
Share:

भोजपुरी (Bhojpuri Songs) और हरियाणवी गाने (New Haryanvi Song 2022) को सुनने और चाहने वालों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। इस वक़्त एक ऐसा गाना सोशल मीडिया में जमकर हंगामा मचा रहा है जिसे इन दोनों ही इंडस्ट्री के स्टार कलाकार साथ में लेकर आ चुके है। हरियाणवीं डांस क्वीन सपना चौधरी (Sapna Choudhary Song) और भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार माने जाने वाले खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav Song) का ‘मटक मटक’ रिलीज ( Matak Matak Song 2022)हो चुका है। रिलीज होते ही मात्र 3 दिन के अंदर ही इस गाने को 70 लाख से अधिक हासिल हो चुके है।

हालांकि मटक मटक (Matak Matak Sapna Choudhary ) गाने को दोबारा रिलीज कर दिया गया है। जिसके पूर्व पहले इस गाने को 90 लाख व्यूज आने के उपरांत डिलीट भी किया जा चुका है। दोबारा रिलीज होने के उपरांत भी फैंस इस पर  निरंतर  अपना प्यार बरसा रहे हैं। मटक मटक गाने ने जिस तरह से हंगामा मचा दिया है उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि खेसारी लाल यादव और सपना चौधरी की फैन फॉलोइंग क्या है।

इस गाने में सपना चौधरी और खेसारी लाल यादव दोनों ही एक अलग अंदाज में दिखाई दिए । दोनों कलाकारों की कमेस्ट्री को फैंस ने बहुत पसंद किया है। यह पहला ऐसा मौका है जब सपना चौधरी और सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की जोड़ी पहली बार दर्शकों के सामने एक साथ आ चुकी है।

 

मटक मटक गाने में खेसारी लाल यादव लाल कुर्ता और पायजमा में बहुत अलग दिखाई दे रहे है जबकि वहीं सपना चौधरी अपने ट्रेडिशनल हरियाणवी लुक में फैंस का दिल भी जीतती हुई दिखाई दे रही है। गाने में दोनों एक साथ ठुमके लगाते भी देखे जा सकते हैं। इस गाने को दोबारा वत्स रिकॉड्स चैनल पर रिलीज कर दिया गया है । खेसारी लाल यादव और सपना चौधरी की जोड़ी को लोगों ने इतना प्यार दिया कि रिलीज होने के चंद घंटे के अंदर ही इसे 4 मिलियन से ज्यादा व्यूज भी हासिल हो चुके है। गाने को अब तक 6 लाख से अधिक  लाइक भी मिल चुके हैं। गाने को आवाज फेमस सिंगर विश्वजीत चौधरी ने है जबकि इसके लिरिक्स अमीन बरोदी ने लिखे हैं।

रिलीज हुआ सपना का नया गाना 'I love u gori re' तो फैंस ने कर दिया ऐसा कमेंट

ब्लैक बिकनी में नम्रता ने लगा दी आग

एक बार फिर खेसारी के नए गाने ने इंटरनेट पर लगाई आग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -