सपना चौधरी का नया गाना हुआ रिलीज, देसी अंदाज में आएंगी नजर
सपना चौधरी का नया गाना हुआ रिलीज, देसी अंदाज में आएंगी नजर
Share:

सपना चौधरी अपने जबरदस्त डांस के लिए मशहूर है, वही अपने बेहतरीन डांस से सबका दिल जीतने वाली हरियाणा की लोकप्रिय डांसर सपना चौधरी का नया सांग रिलीज हुआ है। सपना के इस नए सांग का नाम पायल चांदी की है। सपना ने इसे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी साझा किया है। प्रत्येक सांग की भांति सपना का ये सांग भी उनके प्रशंसकों को बहुत पसंद आ रहा है। यह सांग तेजी से वायरल भी हो रहा है। 

इससे पूर्व 8 मार्च को सपना चौधरी का सांग 'गुंड़ी' भी रिलीज हुआ था। उनके इस सांग ने भी बहुत सुर्खियां बटोरी थीं। इस सांग को सपना ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रिलीज किया था। बात करें नए सांग पायल की चांदनी की तो सपना इस सांग में ट्रेडिशनल लुक में दिखाई दे रही हैं। वह हरियाणवी पोशाक में बेहद सुन्दर लग रही हैं। इस सांग को अपनी आवाज दी है हरियाणा की लोकप्रिय गायिका रेणुका पवार ने। सांग को मुकेश जज ने लिखा है तथा म्यूजिक रांझा संगीत का है। 

वही सपना चौधरी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। उन्होंने हरियाणवी म्यूजिक जगत के साथ-साथ टेलीविज़न रियलिटी शो बिग बॉस में भी काम किया है। बिग बॉस में उन्हे बहुत पसंद किया गया था। इस शो के पश्चात् वह हर घर में लोकप्रिय हो गई थीं। वही ये पहली बार नहीं है जब सपना चौधरी का गाना इतना लोकप्रिय हो, इससे पहले भी उनके गाने ने धमाल मचाया है।

बादशाह के नए गाने पर जमकर थिरकी पंजाब की कटरीना कैफ, वीडियो देख फैंस बोले- WOW

रिलीज के साथ ही रेणुका पवार के नए गाने ने मचाया धमाल, देखें ये जबरदस्त वीडियो

साउथ के सबसे बड़े डायरेक्टर ने दुनिया को कहा अलविदा, श्रुति हासन समेत इन लोगों ने व्यक्त की संवेदना

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -