डांस के दौरान सपना चौधरी के साथ बदतमीजी करने लगा लड़का, वीडियो देख भड़के लोग
डांस के दौरान सपना चौधरी के साथ बदतमीजी करने लगा लड़का, वीडियो देख भड़के लोग
Share:

जानी मानी मशहूर हरियाणवी डांस और अभिनेत्री सपना चौधरी लाखों प्रशंसकों के दिलों में बसती हैं। सपना के हरियाणवी डांस के वीडियोज आज भी जमकर वायरल होते हैं। सपना के डांस के साथ उनका गुस्सा और हाजिर जवाबी भी बहुत लोकप्रिय है। ऐसे में जब एक दर्शक ने सपना के संग बदतमीजी करने का प्रयास किया तो सपना ने उसे सबके सामने सबक सिखा डाला। अब वर्षों पश्चात् ये वीडियो वायरल हो रहा है। 

दरअसल, सपना चौधरी का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमे सपना लाल रंग का सूट पहने स्टेज पर नाचती नजर आ रही हैं। आस पास दर्शक खूब मजे से उनके डांस को एंजॉय कर रहे हैं। कुछ लोग सीटी बजा रहे, कुछ नाच रहे हैं तथा कुछ उन पर पैसे लुटा रहे हैं। मगर परफॉर्मेंस के बीच में स्टेज पर एक मनचला लड़का सपना के साथ कुछ ऐसी हरकत कर देता है कि सपना चौधरी भी असहज हो जाती हैं। 

वही जब लड़का सपना के साथ अधिक ही बदतमीजी करने लगा तो सपना गुस्से से उस लड़के को देखती हैं तथा वो लड़का दुबक कर भाग जाता है। आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब लोगों ने सपना के शो के चलते उनका गुस्सा देखा हो। वह लोगों को सबक और तमीज सिखाना अच्छे से जानती हैं। बता दें कि सपना चौधरी को वैसे तो हरियाणवी डांसर के रूप में पहचान पहले ही मिल चुकी थी। उनका गाना 'तेरी आंख्या का' बहुत लोकप्रिय हो गया था। मगर इसके पश्चात् सलमान खान के शो 'बिग बॉस' के सीजन 11 में जब सपना बतौर प्रतियोगी सम्मिलित हुईं, तो उनके प्रशंसक पूरे देश में बन गए थे।   

इंटरनेट पर छाया इस मशहूर कपल का फोटोशूट

खुद से शादी करने के 2 महीने बाद प्रेग्नेंट हुई ये एक्ट्रेस!, खुद खोला राज

इंटरनेट पर छाया तेजस्वी-करण का नया वीडियो, देखकर ख़ुशी से झूमे फैंस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -