इस अभिनेत्री के चक्कर में कुंवारे रह गए संजीव और उनके चक्कर में कुँवारी रह गयी यह अभिनेत्री
इस अभिनेत्री के चक्कर में कुंवारे रह गए संजीव और उनके चक्कर में कुँवारी रह गयी यह अभिनेत्री
Share:

अपने बेहतरीन अंदाज और अभिनय से लाखों दिलों में बसने वाले संजीव कुमार का निधन आज ही के दिन हुआ था। संजीव कुमार का जन्म 9 जुलाई 1938 में सूरत शहर में हुआ था। वहीं उनकी मृत्यु 6 नवंबर 1985 में हुई थी। संजीव कुमार को आप सभी ने आंधी', 'मौसम', 'नमकीन', 'अंगूर', 'सत्यकाम', 'मौसम', 'आंधी', 'दस्तक', 'कोशिश', 'नौकर', 'नमकीन', 'अंगूर', 'आशीर्वाद', 'चरित्रहीन', 'नया दिन नई रात', 'पति-पत्नी और वो' जैसी तमाम बेहतरीन फिल्मों में देखा होगा। अपने काम से उन्होंने हमेशा सभी का दिल जीता। संजीव ने लीड अभिनेता के तौर पर साल 1965 में बनी फिल्म 'निशान' में काम किया था। वहीं ‘शोले’ फिल्म में ठाकुर का किरदार निभाकर उन्होंने इसे अमर कर दिया।

संजीव कुमार बचपन से ही अभिनेता ही बनना चाहते थे और इस वजह से फिल्मों तक पहुंचने का उनका सफर कोई इत्तेफाक नहीं था। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1960 में आई फिल्म 'हम हिंदुस्तानी' से की लेकिन बतौर लीड एक्टर वह फिल्म निशान में नजर आए। अपने फ़िल्मी करियर में संजीव कुमार ने कई अभिनेत्रियों के साथ रोमांस किया। वहीं फिल्म शोले की शूटिंग के दौरान संजीव हेमा मालिनी को दिल दे बैठे लेकिन हेमा ने उनके प्रपोजल को ठुकरा दिया और इसी के चलते संजीव आजीवन कुंवारे रह गए। वहीं हेमा के अलावा उनका नाम अभिनेत्री सुलक्षणा पंडित से भी जुड़ा। हालाँकि वह संजीव को पसंद करती थीं और संजीव के नाम कहने के चलते सुलक्षणा पंडित जीवनभर कुँवारी रह गईं।

संजीव कुमार का निधन महज 47 की उम्र में साल 1984 में हार्ट अटैक के चलते हो गया था। आपको बता दें कि संजीव कुमार को दो बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। कहा जाता है संजीव कुमार को हमेशा इस बात का डर रहता था कि वो जल्दी ही दुनिया को अलविदा कह देंगे, और इसी के चलते उनका एक डर मन में घर कर गया। संजीव अपने फ़िल्मी करियर में कभी घर नहीं खरीद पाए और जब उन्होंने जुहू में घर खरीदा और उसमे शिफ्ट होने वाले थे तो उससे पहले ही उनकी मृत्यु हो गई।

माँ और भाई के साथ अनुपम खेर ने शेयर की ये जबरदस्त तस्वीर, लिखा- बेटे शायद आदमी...

दिवाली पर इस मशहूर एक्ट्रेस के साथ हुआ खतरनाक हादसा, वीडियो देख घबराए फैंस

रिलीज हुआ 'सत्यमेव जयते 2' का दूसरा गाना ‘तेनु लहंगा’

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -