मीका सिंह के 'स्वयंवर' में बाराती बना संजय शुक्ला का परिवार, जानिए क्या है कनेक्शन
मीका सिंह के 'स्वयंवर' में बाराती बना संजय शुक्ला का परिवार, जानिए क्या है कनेक्शन
Share:

इंदौर: बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह इंदौर में अपनी दुल्हनिया ढूंढ रहे है। रविवार को वे 5 लड़कियों से मिले और उनसे कई  प्रश्न भी किए। मीका ने उनसे कुछ मजेदार टास्क भी दिए थे जिन्हे उन लड़कियों ने पूरा भी किया। दरअसल यह सब हो रहा है उनके TV शो स्वयंवर: मीका दी वोटी के लिए। इंदौर में 'स्वयंवर: मीका दी वोटी' शूटिंग की जा रही है, इसलिए मीका इंदौर आए हैं। मनीषपुरी स्थित एक टाउनशिप के फ्लैट में शो का सेट भी लगाया जा चुका है। फ्लैट के प्रवेश द्वार को फूलों से सजाया जा चुका है। कहा जा रहा है कि सिंगर शान जो शो के एंकर हैं, वे भी जल्द ही इंदौर पहुंचने वाले है। रविवार को शो की शूटिंग रात 10 बजे तक चलती रही।

संजय शुक्ला का परिवार है मीका का बाराती: मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार स्वंयवर में मीका के परिवार को भी बताया गया है और बारातियों में इंदौर के महापौर प्रत्याशी संजय शुक्ला के भतीजे यश शुक्ला व अन्य परिजन भी मौजूद थे। वे भी शो में दिखाई देने वाले है। विश्वस्त सूत्रों के अनुसार यश शुक्ला की पत्नी मीका की मैनेजर रही हैं और उनकी मुंहबोली बहन हैं। इसीलिए 2 माह पहले यश-डिम्पल की शादी में मीका ने परफॉर्म करने भी आए थे। सीरियल में अपने बारातियों के रूप में मीका सिंह ने इन्हें शामिल किया जा चुका है।

मीका सिंह का एक और इंदौर कनेक्शन: बता दें कि मीका सिंह का शुक्ला परिवार के अलावा भी इंदौर से कनेक्शन है। इंदौर की मॉडल और अभिनत्री आकांक्षा पुरी के साथ उनके इश्क के चर्चे आम हैं। उनकी नजदीकियां दिखाती तस्वीरें भी वायरल होती हुई दिखाई दे रही है। आकांक्षा पुरी भी इस शो की 12 पार्टिसिपेंट्स में शामिल हैं। वे भी मीका को विवाह के लिए इंप्रेस करती हुईं दिखाई देने वाली है।

मधुर भंडारकर की फिल्म से किया था डेब्यू: आकांक्षा पुरी इससे पहले बिग बॉस कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा के साथ रिलेशन में रह चुकी है। वे शो में उनके लिए महंगे तोहफे भेजा करती थीं। आकांक्षा का मूवीज डेब्यू मधुर भंडारकर की फिल्म कैलेंडर गर्ल्स से हुआ था।

KK को याद कर बेटी हुई भावुक...पोस्ट शेयर कर कही ये बात

कानूनी पचड़े में फंसे करण जौहर, जानिए क्या है मामला

नीतू की बेटी रिद्धिमा ने बताया...? कैसी है जुग जुग जियो

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -