मस्तानी के किरदार मे दिख सकती थी ऐश्वर्या
मस्तानी के किरदार मे दिख सकती थी ऐश्वर्या
Share:

ऐश्वर्या बॉलीवुड मे पाँच साल बाद वापस आ रही है। ऐश्वर्या की 'जज्बा' फिल्म 9 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। संजय लीला भंसाली ने ऐश्वर्या को अपनी फिल्म मे लेने के लिये बोला था। संजय लीला भंसाली अभी अपनी फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' की शूटिंग मे बीजी है। इस फिल्म मे दीपिका पादुकोण,रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा मुख्य भूमिका मे है। संजय ने इस फिल्म मे दीपिका की जगह ऐश्वर्या को लेने के लिये बोला था। 

संजय लीला भंसाली ऐश्वर्या और सलमान के साथ 'हम दिल दे चुके सनम' जैसी सुपरहिट फिल्म कर चुके है। वे रणवीर और दीपिका की जगह ऐश्वर्या और सलमान को ही लेना चाहते थे। 'बाजीराव मस्तानी' फिल्म नही करने का ऐश्वर्या को कोई दुख नहीं है। ऐश्वर्या ने कहा कि अगर वे यह फिल्म करती तो उन्हे मस्तानी का किरदार करना पड़ता और सलमान को बाजीराव का। ऐश्वर्या ने कहा कि हर फिल्म की अपनी नीयती होती है जो फिल्म जिसे करनी होती है वह वहा पहुँच जाती है। 

ऐश्वर्या संजय लीला भंसाली के साथ 'हम दिल दे चुके सनम' और 'देवदास' फिल्मे कर चुकी है। उन्होने कहा कि उनका और संजय लीला भंसाली का रिश्ता बहुत अच्छा है। ऐश्वर्या ने कहा कि सिर्फ फिल्मों को लेकर ही हमारा रिश्ता अच्छा नहीं है व्यक्तिगत जीवन मे भी हमारा रिश्ता अच्छा है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -