पाकिस्तानी क्रिकेटर से शादी करने के बाद चर्चा में आई थी ये भारतीय टेनिस खिलाड़ी
पाकिस्तानी क्रिकेटर से शादी करने के बाद चर्चा में आई थी ये भारतीय टेनिस खिलाड़ी
Share:

भारत की ओर से टेनिस में अपना करियर बनाने वाली सानिया मिर्जा ने अब तक कई खिताब जीते हैं। सानिया ​मिर्जा का जन्म 15 नवम्बर 1986 को महाराष्ट्र के मुंबई में हुआ था। सानिया एक भारतीय टेनिस खिलाड़ी हैं। यहां बता दें कि सानिया 2003 से 2013 में लगातार एक दशक तक महिला टेनिस संघ के एकल और डबल में शीर्ष भारतीय टेनिस खिलाड़ी के रूप में अपना स्थान बनाए रखने में सफल रही और उसके बाद एकल प्रतियोगिता से उनकी सेवानिवृत्ति के बाद शीर्ष स्थान पर अंकिता रैना ने अपना स्थान बनाया है। 

मोहम्मद शमी की बढ़ी मुश्किलें, हसीन जहां को दिया चेक हुआ बाउंस

यहां बता दें कि सानिया मिर्जा ने पाकिस्तान के चर्चित क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी की है। जिसकेे बाद वे देश सहित विदेशों में भी चर्चाओं में रही थी। इसके अलावा मात्र 18 वर्ष की आयु में वैश्विक स्तर पर चर्चित होने वाली इस खिलाड़ी को 2006 में पद्मश्री सम्मान प्रदान किया गया। वे यह सम्मान पाने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी है। उन्हें 2006 में अमेरिका में विश्व की टेनिस की दिग्गज हस्तियों के बीच डब्लूटीए का मोस्ट इम्प्रेसिव न्यू कमर अवार्ड प्रदान किया गया था।

फार्मूला वन के इस स्टार रेसर ने भारत को बताया गरीब देश, कहा मैंने वहां जाकर गलती की

गौरतलब है कि सानिया मिर्जा ने भारत की ओर से खेलते हुए अब तक कई रिकॉर्ड बनाए हैं। वहीं वर्तमान समय में सानिया टेनिस से दूर चल रही हैं और वे फिलहाल अपने परिवार के साथ समय ​बिता रही हैं। सानिया ने अपने कॅरियर की शुरुआत 1999 में विश्व जूनियर टेनिस चैम्पियनशिप में हिस्सा लेकर की थी। इसके बाद उन्होने कई अंतररार्ष्ट्रीय मैचों में हिस्सा लिया और सफलता भी पाई।

खबरें और भी 

पाकिस्तान से चार प्रान्त तो संभल नहीं रहे, कश्मीर लेकर क्या करेगा- शाहिद अफरीदी

कोलकाता नाइट राइडर्स ने आॅस्ट्रेलिया के इस खिलाड़ी से तोड़ा नाता

जोकोविच से हारने के बाद फेडरर ने की वापसी, डोमिनिक थीम को दी करारी शिकस्त

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -