इस परियोजना के माध्यम से भारत गहरे समुद्र में मानव को उतारेगा
इस परियोजना के माध्यम से भारत गहरे समुद्र में मानव को उतारेगा
Share:

कोलकाताः भारत समुद्र की गहराई में मानव भेजने की परियोजना पर काम कर रहा है। इस परियोजना का नाम 'समुद्रयान' है। भारत 'सबमर्सिबल व्हीकल' से मानव को गहरे समुद्र में उतारेगा। यह परियोजना 2021-22 तक पूरी हो सकती है। इस बात की जानकारी नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओशेन टेक्नोलॉजी (एनआइओटी) के निदेशक एमए आत्मानंद ने दी है।

आत्मानंद कोलकाता में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इस परियोजना के मुताबिक सबमर्सिबल वेहिकल से तीन लोगों को समुद्र में करीब 6,000 मीटर तक की गहराई तक भेजा जा सकेगा। देशी तकनीक से निर्मित सबमर्सिबल वेहिकल 72 घंटे तक छह किलोमीटर की गहराई तक गोता लगा सकता है। इसरो (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन) की मानव को अंतरिक्ष में भेजने की योजना की तरह ही एनआइओटी ने 200 करोड़ की लागत वाली समुद्रयान परियोजना शुरू की है। सबमरीन समुद्र में 200 मीटर की गहराई तक ही जा सकते हैं।

आत्मानंद ने आगे कहा कि समुद्रयान परियोजना की सफलता से भारत महासागरों से खनिज पदार्थ निकालने वाले विकसित देशों की सूची में शामिल हो जाएगा। भारत इस तरह का मिशन शुरू करने वाला पहला विकासशील देश है। फिलहाल इस परियोजना का वित्ता मंत्रालय से हरी झंडी मिलने का इंतजार है। समुद्रयान पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की पायलट परियोजना का हिस्सा है। यह 6000 करोड़ की लागत वाले डीप ओशेन मिशन का भाग है, जिसे सैद्धांतिक रूप से अनुमति मिल चुकी है और अब केंद्रीय वित्त मंत्रालय की अंतिम मंजूरी का इंतजार है।

मिड डे मील में बच्चों को नमक-रोटी देने का मामला, दो लोगों पर FIR दर्ज

इलेक्ट्रॉनिक गेट में फंसा ड्राइवर का गला, तड़पकर हुई मौत

मध्य प्रदेश: बच्चा चोरी के शक में निर्दोष को पीटा, अपने बेटे के साथ यात्रा कर रहा था पिता

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -