Samsung ने मात्र इतने रूपए में लॉन्च किया ये नया स्मार्टफोन
Samsung ने मात्र इतने रूपए में लॉन्च किया ये नया स्मार्टफोन
Share:

सैमसंग (Samsung) ने गैलेक्सी वाइड 6 (Galaxy Wide 6) स्मार्टफोन को साउथ कोरिया में पेश किया जा चुका है। यह Galaxy Wide 5 के उत्तराधिकारी के रूप में आ चुका है, जो बीते वर्ष  सितंबर में शुरू हुआ था। पिछले मॉडल की तरह, Galaxy Wide 6 में डाइमेंशन 700 चिपसेट है। जिसके कुछ अन्य मुख्य आकर्षण में 90Hz डिस्प्ले और 50-MP का ट्रिपल कैमरा यूनिट भी दी जा रही है। तो चलिए जानते है Samsung Galaxy Wide 6 की कीमत और फीचर्स...

Samsung Galaxy Wide 6 स्पेसिफिकेशन्स एंड फीचर्स: Galaxy Wide 6 में 6।5 इंच का LCD डिस्प्ले है जो 720 x 1600 पिक्सल का HD + रिजॉल्यूशन और 20: 9 आस्पेक्ट रेशियो भी प्रदान किया जा रहा है। स्क्रीन पर वाटरड्रॉप नॉच में 8-MP का सेल्फी कैमरा भी बोला जा रहा है। डिवाइस के बैक पैनल में 50MP का मुख्य कैमरा है। इसमें 2-MP का मैक्रो कैमरा, 2-MP का डेप्थ असिस्ट लेंस और एक LED फ्लैश है। यह One UI-आधारित Android 12 OS पर बूट होता है।

Samsung Galaxy Wide 6 बैटरी: Galaxy Wide 6 में 5,000mAh की बैटरी है और डिवाइस डाइमेंशन 700 चिपसेट द्वारा संचालित हो रहा है। हैंडसेट 4 GB रैम, 128 GB इनबिल्ट स्टोरेज और एक माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के साथ मिल रहा है। जब सुरक्षा के बारें में बात की जाए , तो Galaxy Wide 6 फेस अनलॉक और साइड-फेसिंग फिंगरप्रिंट स्कैनर जैसी सुविधाएं भी दी जा रही है। डिवाइस पर उपलब्ध सुविधाओं में डुअल-सिम सपोर्ट, 5G, वाई-फाई 802.11ac, ब्लूटूथ 5।0, GPS, NFC, एक USB-C पोर्ट और एक 3।5mm ऑडियो जैक शामिल हैं। वाइड 6 गैलेक्सी ए13 5जी का रीब्रांडेड वर्जन है, जो अन्य बाजारों में पेश की जा चुकी है।

Samsung Galaxy Wide 6 प्राइस: Galaxy Wide 6 विशेष रूप से दक्षिण कोरिया में उपलब्ध होने वाला है। जिसका मूल्य KRW 349,000 (लगभग 20 हजार रुपये) है और इसे काले, सफेद और नीले जैसे रंगों में खरीदा जा सकता है।

स्मार्ट टीवी, LCD, LED को कर रहे हैं साफ तो भूलकर भी न करें ये गलतियां

अब आप भी पूरे 56 दिनों तक बिना परेशानी के चला पाएंगे Jio का नेट

क्षेत्रीय जैव प्रौद्योगिकी केंद्र हरियाणा में निकली इस पद पर भर्ती

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -