सलमान को जन्मदिन पर मिलेगा यह खास गिफ्ट
सलमान को जन्मदिन पर मिलेगा यह खास गिफ्ट
Share:

इंदौर : सलमान की जन्मस्थली इंदौर से नजदीक उपनगर महू में बॉलीवुड स्टार सलमान खान का एक विशाल पोर्ट्रेट बनाया जा रहा है। इस पोर्ट्रेट को निर्माता द्वारा सलमान के जन्मदिन पर उन्हें गिफ्ट भी किया जाएगा और वही इसका अनावरण भी वो ही करेंगे। यह पोर्ट्रेट महू में रह रहे 27 वर्षीय कलाकार अरविंद कुमार शर्मा द्वारा सागवान की लकड़ी से तैयार किया जा रहा है अरविन्द सलमान का 11 बाय 7 फीट का पोर्ट्रेट बना रहे हैं। पोर्ट्रेट अभी बन रहा है वही इसे पूरा बनने में ढाई महीने का समय लगेगा।

सामाजिक कार्य में सलमान का साथ देना चाहते हैं
अरविंद मुख्यतौर पर दो कारणों से इस पोर्ट्रेट को बना रहे हैं। इसमें पहली और मुख्य वजह सलमान के प्रशंसक होना है तो वही दूसरी वजह सलमान की संस्था बीइंग ह्यूमन के जरिए सामाजिक कार्य में अपनी सहभागिता निभाना है। अरविंद बताते हैं इस पोर्ट्रेट की लांचिंग मुंबई स्थित बीइंग ह्यूमन के शोरूम में सलमान के हाथों होगी। इसके बाद वही इस पोट्रेट को नीलाम किया जायेगा और से होने वाली आय का 50 प्रतिशत हिस्सा बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन को दे दिया जाएगा। बाकि 50 प्रतिशत हिस्सा पौधारोपण के लिए रखा जाएगा।

कारों पर होने वाला पेंट किया जायेगा 
3डी इफेक्ट वाले इस पोट्रेट को तैयार करना काफी मुश्किल है और इस मुश्किल प्रक्रिया का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पहली लेयर 4 भाग और दूसरी लेयर 80 भाग में पूरी होगी। इस तरह कुल 84 लेयर में यह आकृति आकार लेगी। पेस्टिंग और ड्रीलिंग के जरिए लकड़ी को आपस में जोड़कर मजबूती दी जाएगी। आखिर में इस पर लक्जरी कारों पर होने वाला पेंट विशेष तकनीक से किया जायेगा।

सिम्बा का पहला गाना हुआ रिलीज़, रणवीर को आँख मारते हुए नजर आईं सारा

सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एक्ट्रेस बनने के बाद मैगज़ीन के कवर पेज पर छाई राधिका

शाहरुख़ के बाद अब ये एक्टर भी बौना बनने को है तैयार

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -