VIDEO! ऐश्वर्या राय की अभिषेक बच्चन संग शादी पर बोले सलमान खान- 'उन्होंने बहुत बड़े परिवार में शादी की है और...'
VIDEO! ऐश्वर्या राय की अभिषेक बच्चन संग शादी पर बोले सलमान खान- 'उन्होंने बहुत बड़े परिवार में शादी की है और...'
Share:

बॉलीवुड फिल्मों के मशहूर स्टार्स सलमान खान और ऐश्वर्या राय का ब्रेकअप हुए कई वर्ष बीत गए है, लेकिन जब भी वे साथ नजर आते हैं तो हेडलाइन्स बनती हैं। सलमान से कई अवसरों पर ऐश्वर्या राय से जुड़े सवाल किए जाते रहे हैं। कई बार उन्होंने सवालों को टाला तो कई बार सधा हुआ जवाब भी दिया जिसकी प्रशंसा हुई। अब सलमान खान का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने ऐश्वर्या राय की शादी बच्चन फैमिली तथा अभिषेक से होने पर बहुत अच्छी बातें कही थीं।

सलमान खान और ऐश्वर्या राय का रिलेशनशिप कॉन्ट्रोवर्सीज के साथ खत्म हुआ था। ऐश्वर्या के बाद सलमान की जिंदगी में कई लोग आए मगर वह किसी से शादी नहीं कर पाए। उनकी शादी और गर्लफ्रेंड्स से जुड़े सवाल हर जगह पीछा करते हैं। आपकी अदालत में भी कई बार इस बात पर सलमान घेरे गए हैं। इसी शो का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें सलमान खान ऐश्वर्या के सवाल पर बोल रहे हैं, इतने वर्ष बीत गए हैं। वह किसी की पत्नी हैं। मैं बहुत खुश हूं कि उन्होंने अभिषेक से शादी की। अभिषेक बहुत अच्छे इंसान हैं। उन्होंने बहुत बड़े परिवार में शादी की है। दोनों बेहद खुश हैं। ये बेस्ट चीज है जो कोई एक्स-बॉयफ्रेंड चाहेगा। 

वही आप की अदालत के एक एपिसोड में जब सलमान खान आए थे तब भी उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड्स पर चर्चा की थी। सलमान ने कहा था, पहली जाती हैं तो फॉल्ट उनमें था। दूसरी जाती हैं तो फॉल्ट उनमें ही है। तीसरी जाती हैं तो फॉल्ट उन्हीं में हैं। चौथी जाती हैं तो थोड़ा सा शक होने लगता है। 60-40 में आ जाता हूं। उससे अधिक जाती हैं तो पता चलता है कि फॉल्ट मुझमें ही है। एक डर कहो कि मैं उनको वो जिंदगी या सुख न दे पाऊं। 

'तुम छोटे हो, TV के बंदे हो', इंडस्ट्री में हो रहे भेदभाव पर बोली श्वेता तिवारी

फिर उड़ी मलाइका-अर्जुन के ब्रेकअप की ख़बरें, जानिए क्यों?

'12वीं फेल' देख रो पड़ी कंगना रनौत, पोस्ट शेयर कर कही ये खास बात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -