जानिए, क्यों सलमान के घर से बच्चे गायब हो जाते है?
जानिए, क्यों सलमान के घर से बच्चे गायब हो जाते है?
Share:

सलमान ख़ान के भाई सोहेल खान ने खुद इस बात का खुलासा किया है। अब आपके दिमाग में यह सवाल लाज़मी है कि भाईजान के घर से कौन से बच्चे गायब हो जाते है।  

सोहेल ने बताया कि इन बच्चों के गम होने के पीछे सलमान ख़ान जिम्मेदार होते है। उन्होंने कहा कि सलमान अपने घर के सारे बच्चों के फेवरिट चाचू हैं। बच्चे सलमान से काफी करीब हैं। इनमें न सिर्फ सोहेल के दोनों बेटे, बल्कि अरबाज ख़ान के बच्चे भी सलमान को बेहद पसंद करते हैं। 

वे आगे बताते है कि जब भी भाईजान अपने पनवेल वाले फार्म हाउस में छुट्टियां बिताने जाते हैं और उनके घर के बच्चों को यह जानकारी मिलती है तो बारी-बारी से घर के सारे बच्चे घर से फरार हो जाते हैं। सभी आपस में प्लानिंग करके फार्म हाउस पर पहुंच जाते हैं। इसके बाद सलमान फोन पर बताते है कि सभी बच्चे फॉर्म हाउस पर है। 

मालूम हो कि सलमान को बच्चों से बहुत प्यार है। उनके साथ घर के सारे बच्चे खूब मस्ती करते है। वहीं, अलविरा के बच्चों के लिए भी सलमान बेस्ट हैं। वे फार्म हाउस पर बच्चों से चैट भी करते हैं और खुद सलमान भी उनसे नयी चीजें सीखने की कोशिश करते हैं। 

सोहेल का कहना है कि सलमान उनके साथ काफी मस्ती भी करते हैं। साथ ही कई नयी चीजें भी सीखते-सिखाते हैं। सोहेल के बच्चे भी सलमान की कंपनी बहुत एंजॉय करते हैं। सोहेल यह भी बताते हैं कि आज के बच्चे बहुत तेज होते हैं और उनका कोई सानी नहीं है। 

बता दें कि सोहेल जल्द ही कलर्स के शो छोटे मियां धाकड़ में जज की भूमिका में नजर आयेंगे।

सलमान ने गर्लफ्रेंड संग पार्टी में खूब की मौज मस्ती....Watch Pics

'लायन' पर आया रुश्दी का दिल....

'ट्यूबलाइट' के सीन्स हुए Leak

...तो बड़े परदे पर एक साथ नज़र आएंगे शाहरुख, सलमान और आमिर!

सलमान फिर से अपनी 'बीवी नंबर-1' के साथ धमाल मचाते नजर आएँगे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -