अपनी गर्दन पर साक्षी ने गुदवाया है पति का नाम, होटल में हुई थी पहली मुलाक़ात
अपनी गर्दन पर साक्षी ने गुदवाया है पति का नाम, होटल में हुई थी पहली मुलाक़ात
Share:

क्रिकेट की दुनिया में सबसे सफल कप्तानो में से एक भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी का आज जन्मदिन है। जी हाँ, साक्षी धोनी का जन्म 19 नवम्बर 1988 में देहरादून में हुआ था। जी हाँ, जिस वक्त साक्षी धोनी का जन्म हुआ उस वक्त उनका परिवार देहरादून में ही रहता था। वहीं साक्षी के जन्म के बाद उनके पिता काम के लिए रांची चले आए। बहुत कम लोग जानते हैं कि महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी एक ही स्कूल में साथ पढ़ते थे।

वैसे उस वक्त वो दोनों एक दूसरे को नहीं जानते थे। आपको बता दें कि दोनों ही रांची के डीएवी श्यामली स्कूल में पढ़ाई करते थे। साक्षी बहुत मस्ती करने वाली लड़कियों में शामिल थी। उनके दोस्त उन्हें फन लविंग मानते थे और इसके अलावा साक्षी को पार्टियों का भी बहुत शौक है। पढ़ाई के बाद साक्षी ने होटल मैनेजमेंट का कोर्स किया है और उसके बाद वो कोलकाता के ताज होटल में काम करने लगी। इसी होटल में पहली बार साक्षी और महेंद्र सिंह धोनी की मुलाकात हुई थी।

आपको बता दें कि साक्षी और महेंद्र सिंह धोनी की मुलाकात साल 2008 में कोलकता में हुई थी उस दौरान धोनी वहां मैच खेलने के लिए आए थे। उसी के बाद दोनों का अफेयर शुरू हो गया और 4 जुलाई 2010 को दोनों ने शादी कर ली। वैसे यह बात भी बहुत कम लोग जानते हैं कि साक्षी ने अपनी गर्दन पर ‘माही’ गुदवाया है जो उनके पति का नाम है। फिलहाल साक्षी को हमारी तरफ से जन्मदिन की शुभकामनाएं।

यहां निकली है सरकारी नौकरियां, 1 लाख से ऊपर तक मिलेगा वेतन

अब दिल्ली की शादियों में शामिल हों सकते हैं केवल 50 लोग, LG ने दी प्रस्ताव को मंजूरी

शारदा सिन्हा के इन गानों ने छठ पूजा पर बनाया माहौल, देंखे वीडियो

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -