ओडिशा के पूर्व मंत्री दामोदर राउत का दुखद निधन, सीएम नवीन पटनायक सहित दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि
ओडिशा के पूर्व मंत्री दामोदर राउत का दुखद निधन, सीएम नवीन पटनायक सहित दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि
Share:

भुवनेश्वर: ओडिशा के पूर्व मंत्री और सात बार के विधायक दामोदर राउत का शुक्रवार सुबह भुवनेश्वर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे 83 साल के थे।  सूत्रों के अनुसार, उनके पार्थिव शरीर को भुवनेश्वर में यूनिट-6 स्थित उनके सरकारी आवास पर ले जाया जाएगा, जहां उनके शुभचिंतक नेता को अंतिम श्रद्धांजलि देंगे। 

बीजू जनता दल (BJD) के दिग्गज नेता के निधन पर कई नेताओं ने दुख व्यक्त किया है. उनके निधन के बाद डॉ. दामोदर राउत के बेटे और बीजेडी विधायक संबित राउत्रे ने कहा कि, "मुझे लगा था कि उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है लेकिन वह आज सुबह हम सभी को छोड़कर चले गए। अब हम उनके पार्थिव शरीर को उनके घर ले जाएंगे, फिर पार्टी कार्यालय और बाद में उनके निर्वाचन क्षेत्र कुजांग, पारादीप ले जाएंगे और अगर समय मिला तो हम उन्हें इरसामा भी ले जाएंगे।''

बीजेडी नेता के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "मुझे बीजेडी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री दामोदर राउत के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ है। यह ओडिशा की राजनीति में एक अपूरणीय क्षति है। लोगों की सेवा और बेहतरी के लिए किया गया उनका काम हमेशा याद रखा जाएगा। उनकी आत्मा को शांति मिले और शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति मेरी संवेदनाएं।"

वरिष्ठ कांग्रेस नेता नरसिंह मिश्रा ने कहा, "दामा बाबू के निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है। मैं उनसे पहली बार 1990 में मिला था। वह एक महान राजनेता और बेहद प्रशंसित विधायक थे। वह पूरी तैयारी के साथ विधानसभा आते थे और विधानसभा सत्र में भाग लेते थे। दामा बाबू ने मंत्री के रूप में भी बहुत अच्छा काम किया।'' अनुभवी नेता के निधन से दुखी पूर्व केंद्रीय मंत्री दिलीप रे ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "बीजू जनता दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री दामोदर राउत के निधन से गहरा दुख हुआ। ओडिशा की राजनीति और लोगों की सेवा में उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा। उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। महाप्रभु जगन्नाथ दिवंगत आत्मा को शाश्वत शांति प्रदान करें।'' 

बता दें कि दामोदर राउत ने 1977 से 2019 तक इरस्मा (पांच बार) और पारादीप (दो बार) विधानसभा क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करते हुए लगातार सात बार विधायक का पद संभाला। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान ओडिशा सरकार के कई महत्वपूर्ण विभागों में मंत्री पद की भूमिका भी निभाई।

लोकसभा चुनाव का टिकट मिला, फिर क्यों कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रोहन गुप्ता ने छोड़ दी पार्टी ?

होली पर कुछ देर के लिए बंद रहेंगी दिल्ली मेट्रो की सेवाएं, जान लीजिए समय

'कांग्रेस ने 520 करोड़ की आमदनी छुपाई..', आयकर जांच के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंची पार्टी की याचिका ख़ारिज

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -