लोकसभा चुनाव का टिकट मिला, फिर क्यों कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रोहन गुप्ता ने छोड़ दी पार्टी ?
लोकसभा चुनाव का टिकट मिला, फिर क्यों कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रोहन गुप्ता ने छोड़ दी पार्टी ?
Share:

अहमदाबाद: आम चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रोहन गुप्ता ने पार्टी से त्यागपत्र दे दिया है। हाल ही में उन्होंने अहमदाबाद पूर्व सीट से लोकसभा टिकट वापस कर दी थी। अपने इस्तीफे में रोहन गुप्ता ने पार्टी के बड़े नेताओं पर कई गंभीर इल्जाम भी लगाए हैं। रोहन गुप्ता ने कहा कि उनके पिता के साथ पार्टी ने धोखा किया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भेजे पत्र में उन्होंने कांग्रेस के एक वामपंथी विचारधारा वाले नेता को इस्तीफे के लिए जिम्मेदार बताया है।

खड़गे को लिखे पत्र में गुप्ता ने कहा कि बीते तीन दिन से मैं अपने पिता के खराब स्वास्थ्य की समस्या से जूझ रहा हूं। मेरे पिता ने कांग्रेस के लिए 40 वर्ष लगा दिए। उनके साथ पार्टी ने कैसा सलूक किया। उन्होंने उसे बयां किया है। उनके आंसु नहीं थम रहे हैं। रोहन गुप्ता ने कहा कि मैं नहीं चाहता हूं कि कांग्रेस में रहकर पिता जैसे अपने नेताओं के विश्वासघात की कीमत चुकाऊं। रोहन गुप्ता ने अपना टिकट लौटाने का भी चिट्ठी में जिक्र करते हुए कहा कि मैंने अपनी उम्मीदवारी वापस लेने का अपने जीवन का सबसे मुश्किल फैसला लिया। अब मैं पार्टी के कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट से संबंधित नेता द्वारा लगातार अपमान और चरित्र हनन के चलते बीते 15 सालों तक पार्टी की सेवा करने के बाद पार्टी छोड़ने का एक और सबसे मुश्किल फैसला ले रहा हूं।

रोहन गुप्ता को कांग्रेस ने गुजरात की अहमदाबाद पूर्व लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया था। उन्होंने लोकसभा टिकट लौटाते हुए इसके पीछे पिता के खराब स्वास्थ्य को वजह बताई थी। 12 मार्च को कांग्रेस ने उनके नाम का ऐलान किया था। कांग्रेस ने रोहन गुप्ता को प्रत्याशी बनाया, तो उनके पिता राजकुमार गुप्ता ने पार्टी से त्यागपत्र दे दिया था। रोहन गुप्ता ने अपने इस्तीफे के पीछे कांग्रेस के ही एक बड़े नेता पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं, हालाँकि उन्होंने उस नेता का नाम नहीं बताया है।

आज से शुरू हो रहा IPL 2024 का रोमांच, चेन्नई में भिड़ेंगी धोनी और कोहली की टीम

'कांग्रेस ने 520 करोड़ की आमदनी छुपाई..', आयकर जांच के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंची पार्टी की याचिका ख़ारिज

प्रधानमंत्री मोदी के लिखे गीत पर भूटान के युवाओं ने किया गरबा, पीएम तोबगे बोले - आपका स्वागत है मेरे बड़े भाई

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -