चंडीगढ़ को लेकर CM मान से भिड़े सुखबीर बादल, पीएम मोदी तक पहुंची बात
चंडीगढ़ को लेकर CM मान से भिड़े सुखबीर बादल, पीएम मोदी तक पहुंची बात
Share:

अमृतसर: चंडीगढ़ पर अपने-अपने दावे को लेकर पंजाब और हरियाणा की सरकारों में कई बार खींचतान हो चुकी हैं। इसी बीच पंजाब के सीएम भगवंत मान ने केंद्र सरकार से पंजाब की विधानसभा बनाने के लिए चंडीगढ़ में अलग भूमि की मांग कर डाली। मगर, उनके इस बयान पर शिरोमणि अकाली दल (शिअद) प्रमुख सुखबीर सिंह बादल भड़क गए। बादल ने कहा है कि ऐसा कहकर मान ने चंडीगढ़ पर पंजाब का दावा छोड़ दिया है। यही नहीं उन्होंने मान को चेतावनी भी दे डाली है।

दरअसल, मीडिया से बात करते हुए शिअद प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने सीएम भगवंत मान से अपना बयान वापस लेने की मांग की। उन्होंने यह भी कहा कि अगर CM मान अपना बयान वापस नहीं लेते तो शिअद आंदोलन का रास्ता अख्त्यार करेगी। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही चंडीगढ़ को पंजाब के हवाले किए जाने की मांग के लिए पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे।

पार्टी हेडक्वार्टर में प्रेस वालों से बात करते हुए सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि पंजाब के सीएम ने पंजाबियों की पीठ में छुरा घोंपा है। भगवंत मान मौजूदा संकट के लिए जिम्मेदार हैं, उनकी लापरवाही की वजह से चंडीगढ़ पर पंजाब की पकड़ धीरे धीरे कमजोर होने लगी है। उन्होंने कहा कि वह विधानसभा के लिए भूमि क्यों मांग रहे हैं, जब यहां चंडीगढ़ में विधानसभा है। पंजाब का अपनी राजधानी चंडीगढ़ पर पूरा अधिकार है।

BJP ने जितना विकास किया, उतने कांग्रेस 50 सालों में नहीं कर पाई: CM शिवराज

'मुझे बनाकर विधायक, उस होटल में देना फेंक', अनोखे ट्वीट के चलते ख़बरों में छाए दिग्विजय

'दिलीप घोष किन्नर हैं...' TMC सांसद ने BJP नेता को लेकर दिया विवादित बयान, मचा बवाल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -