रूसी सेना ने तोड़ा पुतिन का संघर्षविराम, पूर्वी यूक्रेन में जमकर बरसाए गोले
रूसी सेना ने तोड़ा पुतिन का संघर्षविराम, पूर्वी यूक्रेन में जमकर बरसाए गोले
Share:

मॉस्को: यूक्रेन-रूस के बीच जारी जंग के बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ऑर्थोडॉक्स क्रिसमस पर 36 घंटे के संघर्षविराम का ऐलान किया था। मगर, उनके ही सैनिकों ने उसे अनदेखा कर दिया और शुक्रवार को पूर्वी यूक्रेन के युद्धग्रस्त शहरों में ताबड़तोड़ हमले किए। इस हफ्ते की शुरुआत में राष्ट्रपति पुतिन द्वारा घोषित संक्षिप्त युद्धविराम शुक्रवार को सुबह 0900 (GMT) बजे आरम्भ होना था। 

यह फरवरी 2022 में मॉस्को के आक्रमण के बाद पहला पूर्ण संघर्षविराम होना था, मगर समाचार एजेंसी AFP के पत्रकारों ने पूर्वी यूक्रेन के सीमावर्ती शहर बखमुत में रूसी संघर्षविराम शुरू होने के वक़्त के बाद गोलाबारी की आवाजें सुनीं। यूक्रेन के राष्ट्रपति प्रशासन के उप प्रमुख Kyrylo Tymoshenko ने कहा कि रूसी सेना ने इस दौरान पूर्वी यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर क्रामटोरस्क पर भी अटैक किया। यूक्रेन ने ये भी आरोप लगाया है कि रूस समर्थिक विद्रोहियों ने नागरिक बस्तियों पर भी हमले किए हैं।

Kyrylo Tymoshenko ने सोशल मीडिया पर कहा कि, 'कब्जाधारियों ने शहर पर दो दफा रॉकेट दागे, एक रिहायशी इमारत को भी निशाना बनाया गया, मगर कोई हताहत नहीं हुआ।' यूक्रेन की ओर से कहा गया है कि ऑर्थोडॉक्स क्रिसमस के दौरान युद्ध बंद करने का व्लादिमीर पुतिन का आदेश तब आया, जब मॉस्को को जंग में सबसे बुरी तरह से जान गंवानी पड़ी और यूक्रेन के सहयोगियों ने कीव की मदद के लिए बख्तरबंद वाहन और दूसरी पैट्रियट वायु रक्षा बैटरी भेजने का संकल्प लिया।

दो इस्लामी मुल्कों में भिड़ंत ! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में की एयरस्ट्राइक ?

चीन में जारी है कोविड का कहर, कोरोना ने धीमी की ड्रेगन की रफ़्तार

एक तरफ संघर्षविराम का ऐलान, दूसरी तरफ हाइपरसोनिक मिसाइलें तैनात.., आखिर क्या है पुतिन का प्लान ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -