एक तरफ संघर्षविराम का ऐलान, दूसरी तरफ हाइपरसोनिक मिसाइलें तैनात.., आखिर क्या है पुतिन का प्लान ?
एक तरफ संघर्षविराम का ऐलान, दूसरी तरफ हाइपरसोनिक मिसाइलें तैनात.., आखिर क्या है पुतिन का प्लान ?
Share:

मॉस्को: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ जारी जंग में 36 घंटे के संघर्षविराम (Ceasefire) का ऐलान किया है, वहीं, दूसरी ओर उन्होंने उन्नत हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस अपने देश के सबसे आधुनिक युद्धपोतों में से एक को अटलांटिक महासागर के जरिए भूमध्य सागर और हिंद महासागर में लंबी यात्रा पर भेज दिया है। इसकी जानकारी रूस की सरकारी मीडिया ने दी है।

TASS समाचार एजेंसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक,जहाज के कमांडर और रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगू और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच वीडियो लिंक के जरिए हुई बातचीत के बाद एडमिरल गोर्शकोव ने बुधवार को एक अज्ञात उत्तरी रूसी बंदरगाह से युद्धपोत को रवाना किया।  वहीं, CNN की रिपोर्ट बताती है कि, राष्ट्रपति पुतिन ने दावा किया है कि युद्धपोत जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइल ले जा रहा है, जो लंबी दूरी तक मार करने वाला हथियार है और जो ध्वनि की रफ़्तार से 5 गुना ज्यादा रफ्तार से दुश्मन के ठिकाने को भेद सकता है।

TASS के मुताबिक, पुतिन ने कहा कि, 'विश्व के किसी भी देश में इसका कोई एनालॉग नहीं है।' उन्होंने कहा कि, 'मुझे विश्वास है कि इस प्रकार के शक्तिशाली हथियार रूस को संभावित बाहरी खतरों से मज़बूती से बचाएंगे और हमारे देश के राष्ट्रीय हितों को सुनिश्चित करने में सहायता करेंगे।'

बिलावल भुट्टो ने फिर अलापा कश्मीर राग, भारत के खिलाफ उगला जहर

जानिए कैसे हुई थी विश्व युद्ध अनाथ दिवस की शुरुआत

कपड़ो के कारण बीच सड़क पर लड़की के साथ लोगों ने की हैवानियत, वीडियो देख भड़के लोग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -