क्या है 69 साल के पुतिन की फिटनेस का राज, रखते हैं घुड़सवारी का शौक
क्या है 69 साल के पुतिन की फिटनेस का राज, रखते हैं घुड़सवारी का शौक
Share:

यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद पूरी दुनिया राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को लेकर बाते कर रही है। पुतिन के आक्रामक रवैये से दुनियाभर के लोग हैरान और परेशान है। इस समय पुतिन की मिसाइलें यूक्रेन पर कहर बरपा रही हैं। दूसरी तरफ अमेरिका और ब्रिटेन जैसे ताकतवर देश भी पुतिन को आगे बढ़ने से नहीं रोक पा रहे हैं। आप सभी को बता दें कि पुतिन न सिर्फ एक शक्तिशाली राजनेता के रूप में लोकप्रिय हैं, बल्कि अपनी शानदार फिटनेस के दम पर भी उन्होंने खास पहचान बना रखी है। जी हाँ, आप सभी को बता दें कि पुतिन की उम्र 69 साल है, लेकिन उनका फिटनेस लेवल देखकर किसी के भी होश उड़ सकते हैं।

आज हम आपको बताते हैं राष्ट्रपति पुतिन की फिटनेस का सीक्रेट बताते हैं। आपको बता दें कि वह खुद को दिनभर एक्टिव और फिट रखने के लिए जिम में वर्कआउट करते हैं। इसी के साथ पुतिन को स्विमिंग का भी बहुत शौक है। वो रोज सुबह जिम जाते हैं और रेगुलर स्विमिंग करते हैं। वहीं पुतिन को घुड़सवारी का भी बहुत शौक है। वह सप्ताह में एक या दो बार घुड़सवारी के लिए भी जाते हैं। इसके अलावा पुतिन को सुबह की ताजा हवा में घूमना पसंद है। इसी के साथ पुतिन की डेली डाइट में उनका ब्रेकफास्ट सबसे खास होता है।

जी दरसल जिम से लौटने के बाद वह कभी अपना ब्रेकफास्ट मिस नहीं करते हैं। ब्रेकफास्ट में पुतिन अंडे, दलिया और जूस जैसी हेल्दी चीजें शामिल होती हैं। इसी के साथ ब्रेकफास्ट कम्पलीट करने के बाद पुतिन कॉफी पीना पसंद करते हैं। आपको बता दें कि पुतिन को देर रात जाककर काम करने का शौक है। जी हाँ और दिन के मुकाबले वह रात की खामोशी में बेहतर तरीके से काम कर पाते हैं।

सलमान की गर्लफ्रेंड ने किया यूक्रेन का सपोर्ट, पुतिन को लेकर कही ये बात

बड़ी खबर: यूक्रेन के सैनिकों को मिला इतना लाख डॉलर का डोनेशन

'झूठ बोलने में माहिर हैं पुतिन...', दिग्गज शतरंज खिलाड़ी ने रूसी राष्ट्रपति पर लगाया बड़ा आरोप

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -