'OBC के हक़ पर डाका डाला, अब कह रहे कोर्ट का आदेश नहीं मानेंगे..', शिमला में विपक्ष पर जमकर बरसे पीएम मोदी
'OBC के हक़ पर डाका डाला, अब कह रहे कोर्ट का आदेश नहीं मानेंगे..', शिमला में विपक्ष पर जमकर बरसे पीएम मोदी
Share:

शिमला: लोकसभा चुनाव के 5 चरण पूरे हो चुके हैं, अब दो चरणों का मतदान शेष है, जिसके लिए तमाम राजनितिक दल अपनी तरफ से पूरा जोर लगा रहे हैं। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हिमाचल प्रदेश के शिमला में पहुंचे हैं। यहाँ पीएम मोदी ने विशाल जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने जहाँ अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं, वहीं विपक्ष के INDIA गठबंधन पर निशाना भी साधा। पीएम मोदी ने कहा कि, मेरे लिए न नाहन नया है और न ही सिरमौर नया है। लेकिन मुझे कहना पड़ेगा कि आज का माहौल नया है। 

पीएम मोदी ने कहा कि, जब देश मोदी को जानता नहीं था, तब भी आप लोगों ने मुझे आशीर्वाद और प्यार देने में कोई कमी नहीं रखी। समय बदला है, लेकिन मोदी नहीं बदला है। मोदी का हिमाचल से वही पुराना रिश्ता है। आज मैं आपसे तीसरी बार भाजपा सरकार के लिए आशीर्वाद मांगने आया हूं। और मुझे आशीर्वाद मेरे लिए नहीं चाहिए, मेरे परिवार, मेरी जात-बिरादरी के लिए नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि,मुझे आशीर्वाद चाहिए, ताकतवर भारत बनाने के लिए, विकसित भारत बनाने के लिए, विकसित हिमाचल के लिए। उन्होंने कहा कि, हिमाचल प्रदेश सीमा से सटा हुआ राज्य है। हिमाचल के लोग एक मजबूत और ताकतवर सरकार का मतलब जानते हैं। मोदी आपके लिए जान की बाजी लगा देगा, लेकिन आप पर कभी संकट नहीं आने देगा।

पीएम मोदी ने कांग्रेस का शासनकाल याद दिलाते हुए कहा कि, आपने कांग्रेस का दौर देखा है। जब एक कमजोर सरकार देश में हुआ करती थी। उस समय पाकिस्तान हमारे सिर पर चढ़कर नाचता था। कांग्रेस की कमजोर सरकार दुनिया में गुहार लगाती फिरती थी। लेकिन मोदी ने कहा कि भारत अब दुनिया से भीख नहीं मांगेगा, भारत अपनी लड़ाई खुद लड़ेगा और फिर भारत ने घर में घुसकर मारा। उन्होंने कहा कि,  हिमाचल के ऊंचे पहाड़ों ने मुझे अपना हौसला बुलंद रखना सिखाया है। हिमाचल के ऊंचे पहाड़ों ने मुझे अपना सिर गर्व से ऊंचा रखना सिखाया है। मैं मां भारती का अपमान नहीं सह सकता। लेकिन कांग्रेस, मां भारती के अपमान से भी बाज नहीं आती। कांग्रेस को भारत माता की जय कहने से दिक्कत है, कांग्रेस को वंदे मातरम् कहने से दिक्कत है। ऐसी कांग्रेस कभी हिमाचल का भला नहीं कर सकती।

पीएम मोदी ने कहा कि, जब बॉर्डर स्टेट में सड़क बनाने की बात आती थी... तो कांग्रेस के हाथ-पांव फूल जाते थे। कांग्रेस डर जाती थी कि अगर सड़क बनाई तो उसी सड़क से दुश्मन भीतर आ जाएगा। ऐसी डरपोक सोच मोदी के मिजाज के साथ मेल नहीं खाती। एक तरफ मोदी की गारंटी है और दूसरी तरफ कांग्रेस का बर्बादी का मॉडल। सत्ता पाने के लिए कांग्रेस ने हिमाचल के लोगों से खूब झूठ बोला। इन्होंने कहा कि पहली कैबिनेट में ये होगा, वो होगा। लेकिन पहली कैबिनेट में कुछ भी नहीं हुआ, बल्कि कैबिनेट ही टूट-फूट गई। दिल्ली के जिस शाही परिवार ने हिमाचल को ये धोखा दिया, उसने फिर मुड़कर यहां अपनी शक्ल नहीं दिखाई है। 

पीएम मोदी ने कहा कि, कांग्रेस और इंडी गठबंधन... स्वार्थी है...अवसरवादी है। ये घोर सांप्रदायिक हैं। ये घोर जातिवादी हैं।  ये घोर परिवारवादी हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि, 60 वर्ष तक कांग्रेस ने सोचा ही नहीं कि सामान्य वर्ग में भी गरीब होते हैं। उनको भी आरक्षण की जरूरत है, कांग्रेस ने इन समाज के बारे में कभी सोचा ही नहीं। मोदी ने आकर सामान्य वर्ग के गरीब लोगों के लिए 10% आरक्षण किया और इस देश में कोई झगड़ा नहीं हुआ। इसके कारण आज हमारे समाज के लोगों को अलग-अलग स्थान पर अवसर मिल रहा है। कांग्रेस ने हमारे गिरिपार के हाटी समुदाय को भी आरक्षण नहीं दिया था। ये सारे काम मोदी ने आपका कर्ज उतारने के लिए किए हैं।
 
पीएम मोदी ने कहा कि, इंडी गठबंधन की साजिश का ताजा उदाहरण पश्चिम बंगाल में सामने आया है। 2 दिन पहले ही वहां कोलकाता उच्च न्यायालय ने कई मुस्लिम जातियों के आरक्षण को खत्म कर दिया। मुसलमानों की कई जातियों को इंडी गठबंधन वालों ने ओबीसी बना दिया था और ओबीसी का हक उनको दे दिया था। ऐसा करके इंडी गठबंधन ने ओबीसी के हक पर डाका डाला और संविधान की धज्जियां उड़ा दी। अब कोलकाता हाईकोर्ट के फैसले के बाद इंडी गठबंधन वाले बौखलाए हुए हैं। बंगाल की मुख्यमंत्री तो सीधे-सीधे कोर्ट के फैसले को मानने से भी इनकार कर रही हैं। इनके लिए संविधान और अदालतें कोई मायने नहीं रखती। इनका सबसे सगा अगर कोई है, तो वो इनका वोटबैंक है। 

राजस्थान में जानलेवा बनी लू..! 12 लोगों की मौत, रेड अलर्ट जारी

पुणे पोर्शे हादसे में अब आया नया ट्विस्ट, आरोपी नाबालिग के पिता बोले- 'बेटा नहीं ड्राइवर चला रहा था कार'

खाल उतारी, मांस का कीमा बनाकर थैलियों में भर दिया..! घुसपैठिए जिहाद ने बेहद बेरहमी से की बांग्लादेशी सांसद अनवारुल की हत्या
 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -