BSF प्लेन हादसा : मौके पर पहुंचे राजनाथ, मृतकों के परिजनों को 20 लाख की सहायता
BSF प्लेन हादसा : मौके पर पहुंचे राजनाथ, मृतकों के परिजनों को 20 लाख की सहायता
Share:

नई दिल्ली : दिल्ली के हवाई अड्डे के नज़दीक सीमा सुरक्षा बल का एक चार्टर्ड विमान हादसे का शिकार हो गया। जिसके कारण करीब 10 लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना द्वारका सेक्टर - 8 के पास शाहबाद मोहम्मदपुर क्षेत्र में हुई। दरअसल यह विमान मकान से टकरा गया। विमान के टकराते ही विमान में आग लग गई और आग ने विमान को भी अपनी चपेट मे ले लिया। विमान टकराने से मकान की दीवारों पर भी असर हुआ है।

प्रातः करीब 9.00 बजे विमान ने उड़ान भरी। करीब 40 मिनट आसमान में रहने के दौरान विमान एक मकान से टकरा गया। संभवतः कोहरे के कारण विमान को नीचे उड़ाया जा रहा था। इसी दौरान विमान एक भवन से टकरा गया। आग बुझाने के लिए फायरब्रिगेड की करीब 15 गाडि़यों को मौके के लिए रवाना किया गया। सूचना मिलने पर केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह भी मौके पर पहुंचे।

निरीक्षण और दौरे के बाद सीमा सुरक्षा बल के डीजी ने मृतकों के लिए 20 लाख रूपए की आर्थिक सहायता की घोषणा भी की। सीमा सुरक्षा बल का 10 सीटर सुपरकिंग विमान दिल्ली से रांची की उड़ान पर था। कुछ देर में इसका संपर्क ग्राउंट नियंत्रण से टूट गया। जिसके कारण यह विमान क्रैश हो गया।

विमान में सीमा सुरक्षा बल के अभियंत्री व तीन अधिकारियों सहित 10 लोग भी सवार थे। डीजीसीए के अनुसार यह जानकारी सामने आई है कि सुपरकिंग विमान 1994 में बना हुआ था। डीजीसीए में इसके रजिस्ट्रेशन की तिथि 3 अगस्त 1995 लिखी गई। पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर हादसे पर दुख जताया है। PM के अलावा नागरिक उड्डयन मंत्री महेश शर्मा ने दुर्घटना पर दुख जताया है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -